facebookmetapixel
Advertisement
FPIs ने शेयर बाजार में लगाए ₹16,621 करोड़, टेलीकॉम-रियल्टी से खींचा पैसा, कंजम्पशन पर बढ़ाया दांवIPO: लुमिनो ने ₹78-82 तय किया प्राइस बैंड, ₹700 करोड़ जुटाने का प्लान; एटमबर्ग भी बाजार में उतरने को तैयारफेस्टिव सीजन से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन! रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा भाव, कीमतों में तेजी क्यों?IPO की डेडलाइन पर अनिश्चितता के बीच Flipkart में बढ़ी हलचल, कई आला अफसर बाहरमिरे असेट म्युचुअल फंड ने बदले 6 स्कीमों के नाम, 26 अगस्त से होंगे लागूPost Office की इस स्कीम में 115 महीने में डबल होगी रकम, ₹1,000 से कर सकते हैं निवेशस्मॉल कैप फंड्स 6 महीने में 165% उछला निवेश, क्यों लगातार पैसा झोंक रहे हैं निवेशक?टाटा गोल्ड ईटीएफ में बड़े निवेशकों के लिए फिर शुरू हुआ सब्सक्रिप्शन, 1 साल में दिया 57% रिटर्न24 अगस्त से खुलेगा ₹582 करोड़ का ये IPO, 40 साल पुरानी कंपनी पर जताएं भरोसा? जानें एक्सपर्ट की रायDelhi Master Plan 2047: रात में भी नहीं थमेगी दिल्ली की रफ्तार! जानिए क्या है ‘24-Hour City’ का पूरा प्लान

Forex Reserves : नए साल के पहले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 561.583 अरब डॉलर पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 8:07 PM IST
FII Selling

देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign exchange reserves) छह जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.268 अरब डॉलर घटकर 561.583 अरब डॉलर रहा।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले सप्ताह देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 562.851 अरब डॉलर हो गया था।

इससे पहले, लगातार दो सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई थी। गौरतलब है कि अक्टूबर, 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था।

वैश्विक घटनाक्रमों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये की विनियम दर में तेज गिरावट को रोकने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने की वजह से बाद में इसमें गिरावट आई थी।

केंद्रीय बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) छह जनवरी को समाप्त सप्ताह में 1.747 अरब डॉलर घटकर 496.441 अरब डॉलर रह गईं।

डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशीमुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। इसके अलावा स्वर्ण भंडार का मूल्य आलोच्य सप्ताह में 46.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 41.784 अरब डॉलर हो गया।

आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (SDR) 3.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.217 अरब डॉलर हो गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रखा देश का मुद्रा भंडार भी 1.8 करोड़ डॉलर घटकर 5.141 अरब डॉलर रह गया।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 7:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement