facebookmetapixel
Advertisement
केसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलाव

पेरू के साथ प्रस्तावित FTA के तहत सोने पर शुल्क रियायत प्रमुख चिंता: GTRI

Advertisement

भारत और पेरू परस्पर व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत कर रहे हैं।

Last Updated- February 11, 2024 | 4:15 PM IST
GTRI
Representative Image

पेरू के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के तहत सोने पर शुल्क छूट भारत के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दा है। भारत के पेरू से कुल आयात में सोने की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत है।

आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) ने रविवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि भारत में सोने पर 10 प्रतिशत मूल सीमा शुल्क लगता है और मामूली शुल्क रियायतों से भी आयात में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है।

भारत और पेरू परस्पर व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत कर रहे हैं। ऐसे समझौतों में दो व्यापारिक साझेदार सेवाओं में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए मानदंडों को आसान बनाने के अलावा, कारोबार वाली ज्यादातर वस्तुओं पर सीमा शुल्क को या तो काफी कम कर देते हैं या उसे पूरी तरह समाप्त कर देते हैं। इस बारे में अगले दौर की वार्ता इस सप्ताह पेरू के लीमा में शुरू हो सकती है।

जीटीआरआई के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा, “सोने पर शुल्क रियायतें, भारत के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दा है। वित्त वर्ष 2022-23 में भारत के पेरू से आयात में सोने का हिस्सा 1.8 अरब डॉलर या 80 प्रतिशत रहा है।”

उन्होंने तर्क दिया कि भारत-संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) मुक्त व्यापार समझौते में शुल्क रियायतों के बाद भारत के दूसरे सबसे बड़े सोने के आपूर्तिकर्ता यूएई से सोने का आयात 2022 की तुलना में 2023 में दोगुना हो गया।

Advertisement
First Published - February 11, 2024 | 4:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement