facebookmetapixel
Advertisement
Crude Oil: तेल की कीमतों में फिर गिरावट, राहत की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेलStocks To Watch Today: PNB, BHEL, NBCC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, कई कंपनियों ने किए बड़े ऐलानविदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागू

कोविड के पहले के स्तर पर डिजिटल लेन-देन

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 2:43 AM IST

नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) के प्रमुख भुगतान प्लेटफॉर्म यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) हर महीने नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। अगस्त महीने में यूपीआई से 1.61 अरब लेनदेन हुआ, जिससे कुल 2.98 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जो जुलाई में 1.49 अरब लेनदेन के साथ 2.9 लाख करोड़ रुपये थे।
डिजिटल भुगतान  कोविड-19 के झटकों से बाहर निकल रहा है और यह कोविड के पहले के स्तर पर पहुंच गया है, भले ही भारत की अर्थव्यवस्था में भारी संकुचन आया है।
भारत पे के सीईओ और सह संस्थापक अशनीर ग्रोवर ने कहा, ‘ऑफलान व ऑनलाइन क्षेत्र में यूपीआई बड़े पैमाने पर स्वीकार किया जा रहा है। यूपीआई सबसे ज्यादा संपर्करहित भुगतान माध्यम है, जो जोर पकड़ रहा है। त्योहारी सीजन में यूपीआई से लेनदेन और बढ़ेगा। ऐसे में दिसंबर में यूपीआई से लेनदेन की संख्या 2 अरब तक पहुंच सकती है और मार्च 2021 तक इससे लेनदेन की संख्या 2.15 अरब पहुंच सकती है।’
इमीडिएट पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस) से लेनदेन की संख्या अगस्त में 24.612 करोड़ और इसकी मात्रा 2.35 लाख करोड़ रुपये रही।  दिलचस्प है कि आईएमपीएल से लेनदेन फरवरी में कोविड के पहले जो स्तर था, वहां पहुंच चुका है।
भारत बिल पेमेंट्स सिस्टम्स (बीबीपीएस) से लेनदेन अगस्त महीने मेंं कोविड के पहले के स्तर से ज्यादा हो गया है और अगस्त मेंं 2.121 करोड़ लेनदेन का कुल मूल्य 3,748.74 करोड़ ररुपये रहा।  इससे संकेत मिलता है कि ग्राहक अपने भुगतान के लिए डिजिटल तरीका अपना रहे हैं।
फास्टैग अभी कोविड के पहले से स्तर पर नहीं पहुंच सका है।

Advertisement
First Published - September 2, 2020 | 12:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement