facebookmetapixel
Advertisement
Mcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेट

Core sector growth: बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर अगस्त में 14 महीनों के हाई पर पहुंची

Advertisement

कोयला, कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में वृद्धि से अगस्त महीने में बुनियादी क्षेत्रों की तेजी को बल मिला।

Last Updated- September 29, 2023 | 6:42 PM IST
Core Sector Growth

Core sector growth: आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर इस साल अगस्त में 14 महीनों के उच्च स्तर 12.1 प्रतिशत पर पहुंच गई। एक साल पहले इसी महीने में यह 4.2 प्रतिशत थी।

शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक कोयला, कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में वृद्धि से अगस्त महीने में बुनियादी क्षेत्रों की तेजी को बल मिला। पिछले 14 महीनों की सबसे अधिक वृद्धि दर अगस्त में रही है। पिछला उच्च स्तर जून, 2022 में 13.2 प्रतिशत रहा था।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि अगस्त में रिफाइनरी उत्पादों, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र का उत्पादन भी बढ़ा। इसके पहले जुलाई महीने में इन प्रमुख उद्योगों की वृद्धि दर 8.4 प्रतिशत रही थी। हालांकि चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों (अप्रैल-अगस्त) में आठ क्षेत्रों की उत्पादन वृद्धि 7.7 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले की अवधि में 10 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - September 29, 2023 | 6:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement