facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

मंत्रिमंडल ने अतिरिक्त चक्रवृद्घि ब्याज से छूट दावों के वितरण को दी मंजूरी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:55 PM IST

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 2 करोड़ रुपये तक के छोटे ऋण के लिए वसूले गए ब्याज पर ब्याज की रकम को लौटाने के लिए सरकार की चक्रवृद्घि ब्याज माफी योजना के तहत लंबित दावों के भुगतान के लिए करीब 937 करोड़ रुपये के अतिरिक्त भुगतानको मंजूरी दे दी। केंद्र को 1 मार्च, 2020 से 31 अगस्त, 2020 के छह महीने की अवधि के लिए कर्जदारों को चक्रवृद्घि ब्याज और साधार ब्याज के बीच के अंतर के बराबर अनुग्रह भुगतान के अनुदान योजना के तहत 23.8 करोड़ कर्जदारों से कुल 6,473 करोड़ रुपये के दावे मिले थे। इसके लिए पहले 5,500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान था। सरकार ने 2020-21 के केंद्रीय बजट में 5,500 करोड़ ररुपये का प्रावधान किया था। दावा राशि के भुगतान के लिए एसबीआई को नोडल एजेंसी बनाया गया था।
योजना के तहत ब्याज पर ब्याज की माफी के लिए एमएसएमई, आवास, शिक्षा, उपभोक्ता टिकाऊ सामान, ऑटो, 2 करोड़ रुपये तक के बकाये वाले क्रेडिट कार्ड को पात्र बनाया जिसके लिए मोहलत की सुविधा लेने की बाध्यता नहीं रखी गई थी। केंद्र ने समूची 5,500 करोड़ की बजटीय राशि एसबीआई को स्थानांतरित कर दिया था ताकि ऋणदाता संस्थाओं को चक्रवृद्घि ब्याज की रकम लौटाई जा सके। एसबीआई को ऋणदाता संस्थाओं से 6,437.74 करोड़ रुपये के समेकित दावे मिले हैं और मंत्रिमंडल ने सरकारी बैंकों को 973.74 करोड़ रुपये की शेष रकम लौटाने के लिए मंजूरी दे दी है। बैंक को नवंबर, 2021 तक दावों का निपटारा करना था।
इरेडा मे इक्विटी निवेश को मंजूरी
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) लि. में 1,500 करोड़ रुपये की पूंजी डालने को मंजूरी प्रदान किया। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह रकम डाले जाने से इरेडा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को अतिरिक्त 12,000 करोड़ रुपये कर्ज दे सकेगा। इस निर्णय से इरेडा को 3,500 से 4,000 मेगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता सृजित करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - January 19, 2022 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement