facebookmetapixel
Advertisement
लाल किले की प्राचीर से बोले PM: देश अब छोटे सपनों से नहीं चलेगा, बड़े संकल्प के साथ ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ रहे हम80वां स्वतंत्रता दिवस: राजघाट पर बापू को नमन के बाद लाल किला पहुंचे PM मोदी, पहली बार वंदे मातरम गाया गयाअमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसा

टीकाकरण पर 35 हजार करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन पर्याप्त

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:57 AM IST

एक सरकारी अधिकारी ने कहा है कि केंद्रीकृत वैक्सीन नीति के बाद टीकाकरण पर केंद्र का 35,000 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन करीब 100 करोड़ लोगों को टीका लगाने के लिए पर्याप्त है।
उनके अनुसार, इस बारे में कुछ बता पाना जल्दबाजी होगी कि टीकाकरण खर्च और बढ़ाए जाने की जरूरत है, क्योंकि सरकार मौजूदा समय में आवंटित राशि को खर्च करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
अधिकारी ने कहा कि हालांकि सरकार जरूरत पडऩे पर अतिरिक्त कोष प्रदान करने के लिए स्वतंत्र है।
सूत्रों का कहना है कि सरकार ने चालू वित्त वर्ष में (अप्रैल से) टीकों पर करीब 5,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसमें दो वैक्सीन निर्माताओं को किया गया अग्रिम भुगतान भी शामिल है।
अधिकारी ने कहा, ‘बजटीय आवंटन विभिन्न आंतरिक आकलनों को ध्यान में रखे जाने के बाद किया गया था। हम खरीद लागत और अन्य कारकों को ध्यान में रखकर इस बजटीय अनुमान पर पहुंचे थे। लेकिन यदि अन्य कोष की जरूरत पड़ी, तो सरकार इसे मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्घ है।’
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी यह आश्वासन दिया है कि सरकार और राशि मुहैया कराने को इच्छुक है। उन्होंने बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ एक बातचीत में कहा था, ‘यदि जरूरत हुई तो मैं और कोष मुहैया कराने को इच्छुक हूं। सरकार की व्यवस्थाएं इसे टीका निर्माताओं को प्रदान करेंगी जिससे कि वे मुझे उपयोगिता प्रमाणन देने में सक्षम हों।’
हालांकि अर्थशास्त्रियों का मानना है कि बजटीय स्तर लक्ष्य से अलग हो सकता है। इक्रा में मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, ‘खर्च को राज्य सरकारों से केंद्र सरकार को स्थानांतरित करने की योजना होगी और इसके परिणामस्वरूप बजटीय स्तर बढ़ सकता है।’ हालांकि उन्होंने कहा कि यह इस पर निर्भर करेगा कि खरीद लागत कितनी होगी।
वित्त वर्ष 2022 के लिए बजट में वैक्सीन खरीद के संदर्भ में 35,000 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई थी।

Advertisement
First Published - June 7, 2021 | 9:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement