facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

बैंकों, वित्तीय संस्थानों ने घटाया वृद्धि दर अनुमान

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:03 PM IST

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े जारी होने के अगले ही दिन आज कई बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत की आ​र्थिक वृद्धि दर के अपने अनुमान कम कर लिए हैं। इनमें भारतीय स्टेट बैंक, गोल्डमैन सैक्स, सिटीग्रुप और रेटिंग एजेंसी मूडीज शामिल हैं।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के मुख्य आ​र्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘पहली तिमाही के जीडीपी वृद्धि के आंकड़े दो अंक में रहे मगर यह बाजार की उम्मीद से कम है। विनिर्माण क्षेत्र में इजाफा कम रहने के कारण वृद्धि दर पर असर पड़ा है।’ घोष ने वित्त वर्ष 2023 के लिए जीडीपी वृ​द्धि का अनुमान 7.8 फीसदी से घटाकर 6.8 फीसदी कर दिया है।
सिटीग्रुप ने भी वित्त वर्ष 2023 के लिए अपना वृद्धि अनुमान पहले के 8 फीसदी से घटाकर 6.7 फीसदी कर दिया है। गोल्डमैन सैक्स ने भी वृद्धि का अनुमान 7.2 फीसदी के बजाय 7 फीसदी कर दिया है। डॉयचे बैंक ने कहा कि वृद्धि में नरमी देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक दरों में बढ़ोतरी पर कदम धीमे बढ़ा सकता है।
वै​श्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भी इस बार के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाकर 7.7 फीसदी कर दिया है। 

Advertisement
First Published - September 1, 2022 | 9:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement