facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

अपनों का हल्ला बोल

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 9:45 PM IST


महंगाई मुद्दे पर सरकार को विपक्ष ही नहीं, बल्कि सहयोगी दलों के भी विरोध का सामना करना पड़ा।


माकपा के बासुदेव आचार्य ने कहा कि सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल रही है। उनका कहना था कि सरकार की उदारवादी नीतियां इसके लिए जिम्मेदार हैं। ऐसे में इन नीतियों पर पुनर्विचार की आवश्यकता पर उन्होंने जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र की उपेक्षा के कारण यह संकट पैदा हुआ है। सीपीआई के गुरुदास दासगुप्ता ने कहा कि सरकार बाजार के आगे झुक सी गई है, यही वजह है कि वह महंगाई पर काबू नहीं कर पा रही है।


इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस बयान पर भी नाराजगी जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुद्रास्फीति रोकने में सरकार के सामने कई मुश्किलें हैं। कांग्रेस के सचिन पायलट ने विपक्ष के आरोपों से सरकार को बचाने की पूरी कोशिश करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई का मुख्य कारण वैश्विक है और हमें नहीं भूलना चाहिए कि वैश्विक खाद्य कीमतों में पिछले दिनों 18 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने महंगाई को रोकने के लिए कई जरूरी कदम उठाए हैं। उन्होंने जरूरी वस्तुओं के वायदा कारोबार पर तुरंत रोक लगाने की भी मांग की है।



 

Advertisement
First Published - April 17, 2008 | 1:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement