facebookmetapixel
Advertisement
महंगा कच्चा माल… फिर भी रिकॉर्ड कमाई! आखिर कंपनियां कर क्या रही हैं?Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहरAI के दौर में बदला IT बिजनेस! Mphasis ने अपनाया ऐसा मॉडल, ग्राहकों को भी आ रहा पसंद

…और जारी है इलाज की कवायद भी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 8:46 AM IST

एनएचबी और एक्जिम बैंक के लिए 9,000 करोड़ रुपये तक की ऋण सीमा की रिजर्व बैंक ने घोषणा की है।


नेशनल हाउसिंग बैंक और एक्जिम बैंक के लिए ऋण सीमा को बढ़ाकर 9,000 करोड़ रुपये किया गया है। जिसके तहत  मौजूदा रेपो दर पर 4,000 करोड़ रुपये की एनएचबी को, जबकि 5,000 करोड़ रुपये एक्जिम बैंक को मिलेगा।

सस्ते होम लोन की तैयारी

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने कहा कि आवास और लघु एवं मझोले उद्योगों (एसएमई) के लिए ऋण पैकेज को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के अध्यक्ष टी. एस. नारायणस्वामी ने सार्वजनिक बैंकों के प्रमुख की बैठक के बाद यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि कुछ पैकेज को शुक्रवार को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। आवासीय और एसएमई क्षेत्र को क्या और किस तरह से राहत दी जा सकती है, इस पर बैठक में विचार विमर्श किया गया।

मिलेगी एक और घुट्टी

वाणिज्य मंत्री कमलनाथ ने कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी घरेलू मांग बनी रहे। इसके लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठाएगी।

इसी के तहत सरकार की ओर से अगले सप्ताह फिर कुछ पैकेज दिया जा सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी इस पैकेज के बारे में विचार किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - December 11, 2008 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement