facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

भारत में आर्थिक भरपाई उम्मीद से बेहतर : एडीबी

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:21 PM IST

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने आज भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अपने अनुमानों को संशोधित करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान आठ प्रतिशत संकुचन देखने को मिल सकता है, जबकि पहले इसके नौ प्रतिशत रहने की बात कही गई थी।
एशियाई विकास परिदृश्य (एडीओ) की अनुपूरक रिपोर्ट में कहा गया कि अर्थव्यवस्था सामान्य स्थिति की ओर लौट रही है और दूसरी तिमाही में संकुचन 7.5 प्रतिशत रहा, जो उम्मीद से बेहतर है। कोरोनावायरस महामारी के चलते अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही के दौरान 23.9 प्रतिशत का संकुचन हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘वित्त वर्ष 2020 के लिए जीडीपी के अनुमानों को 9 प्रतिशत संकुचन से बढ़ाकर आठ प्रतिशत कर दिया गया है, और दूसरी छमाही में जीडीपी के एक साल पूर्व के समान रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए वृद्धि का अनुमान आठ प्रतिशत पर यथावत है।’ रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में आर्थिक भरपाई उम्मीद से बेहतर है और इस कारण दक्षिण एशिया में संकुचन के अनुमान को 6.8 प्रतिशत से संशोधित कर 6.1 प्रतिशत कर दिया गया है।

Advertisement
First Published - December 10, 2020 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement