facebookmetapixel
Advertisement
Brazil में फ्लेक्स फ्यूल 70% सस्ता क्यों?मुंबई में जल संकट गहराया, BMC की पाबंदियों से 2.07 लाख घरों की डिलीवरी पर खतराSuzlon 2.0: क्या शेयर अगली रैली के लिए तैयार है?India-EU FTA पर साल के अंत तक लगेगी मुहर, 99% भारतीय निर्यात पर घटेगा शुल्कभारत की ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा सवाल! सिर्फ 10 दिन का रणनीतिक तेल भंडार, CEEW की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंताSEBI की चेतावनी: अनलिस्टेड शेयरों में निवेश से पहले सावधान! इन प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग से बचेंस्मॉल कैप निवेश का सही तरीका क्या है? एक्टिव, पैसिव या स्मार्ट-बीटा फंड; कहां मिलेगा बेहतर रिटर्नJioBlackRock AMC ने ओवरनाइट फंड को जियो पेमेंट्स बैंक के ‘सेविंग्स प्रो’ फीचर से जोड़ा, निवेशकों को मिलेंगे ये फायदेReliance AGM 2026: Jio IPO से AI तक, मुकेश अंबानी के बड़े ऐलान पर टिकी बाजार की नजरभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल–टाइम हाई पर, FY26 में 15..6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचा

IND vs SA: भारतीय टीम के लिये अच्छी खबर! जडेजा की दूसरे मैच में हो सकती है वापसी, शुरू किया अभ्यास

Advertisement

गेंदबाजी के लिहाज से भले ही रविंद्र जडेजा उतने खतरनाक नहीं हों लेकिन छठे और सातवें नंबर पर उनकी बल्लेबाजी उपयोगी साबित हो सकती है। 

Last Updated- December 29, 2023 | 2:42 PM IST
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेले जाएंगे पांंच टेस्ट , Five tests will be played between India and Australia in the Border Gavaskar Trophy

IND vs SA, Test Series: दक्षिण अफ्रीका के हाथों पहले टेस्ट में शर्मनाक हार झेलने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिये अच्छी खबर है कि हरफनमौला रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) तीन जनवरी से केपटाउन में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में खेल सकते हैं।

पहले टेस्ट की सुबह पीठ में दर्द के कारण जडेजा नहीं खेल सके थे। पहले टेस्ट के तीसरे दिन उन्होंने वार्म अप में भाग लिया और बिल्कुल सहज नजर आये। उन्होंने फिटनेस अभ्यास भी किया। तीसरे दिन लंच ब्रेक के दौरान उन्होंने गेंदबाजी की।

रिजर्व तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के साथ उन्होंने करीब 20 मिनट अभ्यास पिच पर गेंदबाजी की। टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच रजनीकांत उनके साथ थे। वह गेंदबाजी करते हुए भी बिल्कुल सहज लगे।

गेंदबाजी के लिहाज से भले ही रविंद्र जडेजा उतने खतरनाक नहीं हों लेकिन छठे और सातवें नंबर पर उनकी बल्लेबाजी उपयोगी साबित हो सकती है।

पहले टेस्ट मैच में हार के बाद भारतीय टीम पर जुर्माना भी लगा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में सबसे शर्मनाक हार के साथ भारतीय टीम को मैच फीस का दस प्रतिशत और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के दो महत्वपूर्ण अंक भी गंवाने पड़े।

भारत को सेंचुरियन में पहले टेस्ट में तीन दिन के भीतर एक पारी और 32 रन से पराजय का सामना करना पड़ा जो दक्षिण अफ्रीका में उसकी सबसे बड़ी हार है।

ICC ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा ,‘‘ आईसीसी एलीट पैनल के मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड ने भारतीय टीम को यह सजा सुनाई । भारत निर्धारित समय में लक्ष्य से दो ओवर पीछे था ।’’

न्यूनतम ओवर रेट के अपराधों के संबंध में आईसीसी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आचार संहिता की धारा 2 . 22 के तहत हर एक ओवर पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना होता है। इसके साथ ही प्रति ओवर डब्ल्यूटीसी का एक अंक कटता है।

Advertisement
First Published - December 29, 2023 | 2:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement