facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

Australian Cricket: ग्लेन मैक्सवेल के अस्पताल में भर्ती होने की जांच कर रहा है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

Advertisement

ग्लेन मैक्सवेल को दो से छह फरवरी तक वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया की 13 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।

Last Updated- January 22, 2024 | 6:01 PM IST
ICC World Cup 2023: AFG vs AUS

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल से जुड़ी घटना की जांच शुरू कर दी है जिन्हें पिछले हफ्ते एडीलेड में देर रात पार्टी करने के बाद अस्पताल ले जाना पड़ा था। ‘डेली टेलीग्राफ’ के अनुसार मैक्सवेल शराब पी रहे थे और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली की मौजूदगी वाले बैंड ‘सिक्स एंड आउट’ का कंसर्ट देख रहे थे जब उनकी तबीयत बिगड़ गई। CA ने कहा है कि उसे मैक्सवेल से जुड़ी घटना की जानकारी है।

इस ऑलराउंडर ने पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के अनुसार CA ने बयान में कहा, ‘‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को सप्ताहांत एडीलेड में ग्लेन मैक्सवेल से जुड़ी घटना की जानकारी है और आगे की सूचना मांगी जा रही है।’’

पिछले हफ्ते फाइनल में जगह बनाने में असफल होने के बाद बिग बैश लीग टीम मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी छोड़ने वाले मैक्सवेल को दो से छह फरवरी तक वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया की 13 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।

CA ने कहा, ‘‘यह उन्हें एकदिवसीय टीम में जगह नहीं देने से संबंधित नहीं है। यह निर्णय बीबीएल के बाद और उनकी व्यक्तिगत प्रबंधन योजना के आधार पर लिया गया था। मैक्सवेल के टी20 श्रृंखला के लिए वापसी की उम्मीद है। इस समय कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी।’’ मैक्सवेल को कुछ देर रुकने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

 

Advertisement
First Published - January 22, 2024 | 6:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement