कंपनियां

Zee Entertainment Q1 Results: मुनाफे की राह पर लौटी कंपनी, नेट प्रॉफिट 118.10 करोड़ रुपये रहा

Zee Entertainment Q1 Results: कंपनी की कुल आय 7.56 प्रतिशत बढ़कर 2,149.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गई जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 1,998.26 करोड़ रुपये थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 31, 2024 | 5:20 PM IST

Zee Entertainment Q1 Results: जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 118.10 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में मुनाफा 53.42 करोड़ रुपये रहा था।

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय 7.56 प्रतिशत बढ़कर 2,149.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गई जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 1,998.26 करोड़ रुपये थी।

Also read: Adani Power Q1 results: अधिक खर्च के कारण कंपनी का नेट प्रॉफिट 55 फीसदी घटा, कमाई में भी आई गिरावट

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च मामूली रूप से बढ़कर 1,941.12 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी की विज्ञापन आमदनी 3.14 प्रतिशत घटकर 911.34 करोड़ रुपये रह गई, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 940.91 करोड़ रुपये थी।

पहली तिमाही में कंपनी की ‘सब्सक्रिप्शन’ आय 8.78 प्रतिशत बढ़कर 987.19 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले समान तिमाही में यह 907.49 करोड़ रुपये थी।

First Published : July 31, 2024 | 5:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)