facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

शेयरधारकों के प्रति जवाबदेही को लेकर प्रतिबद्ध : येस बैंक

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:17 AM IST

येस बैंक के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक प्रशांत कुमार ने कहा है कि नए प्रबंधन के तहत बैक ने अपने जोखिम और संचालन के ढांचे में व्यापक बदलाव किया है। कुमार ने बैंक की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों के नाम संदेश में कहा कि बैंक ने ये बदलाव अपनी छवि को जोखिमों से बचाने तथा खुद को एक ऐसे ब्रांड के रूप में पेश करने के लिए किए हैं, जो विश्वसनीय है। कुमार ने कहा, बैंक अपने सभी शेयरधारकों के प्रति जवाबदेही की संस्कृति को लेकर प्रतिबद्ध है।
येस बैंक के सह-संस्थापक एवं पूर्व मुख्य कार्याधिकारी राणा कपूर पर कथित रूप से कर्ज देने और खुलासे में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इसके चलते बैंक की गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) लगातार बढ़ती रहीं। रिजर्व बैंक और सरकार ने मार्च में बैंक के निदेशक मंडल को भंग कर दिया था। भारतीय स्टेट बैंक की अगुआई में विभिन्न ऋणदाताओं के गठजोड़ ने बैंक के लिए 10,000 करोड़ रुपये का राहत पैकेज दिया था। एसबीआई के पूर्व अधिकारी कुमार को नई व्यवस्था में बैंक का नया सीईओ नियुक्त किया गया था। कुमार ने कहा, बैंक ने अपने जोखिम ढांचे में उल्लेखनीय बदलाव किए हैं। इससे हम आगे आने वाले जोखिमों की पहचान कर सकेंगे और उनका तत्काल समाधान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अभी हमें इस मोर्चे पर काफी कुछ करने की जरूरत है। कुमार ने कहा कि बैंक का बोर्ड और प्रबंधन अपने ग्राहकों, कर्मचारियों, समुदायों, नियामकों और शेयरधारकों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगा।

Advertisement
First Published - August 19, 2020 | 12:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement