facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

ऑफलाइन पहुंच बढ़ाने पर निवेश करेगी श्याओमी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:37 AM IST

उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की अग्रणी कंपनी श्याओमी ने अगले एक साल के दौरान अपनी ऑफलाइन खुदरा पहुंच को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। स्थानीय स्मार्टफोन एवं स्मार्ट टीवी बाजार में वर्चस्व रखने वाली कंपनी ऑफलाइन आउटलेट तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
एमआई इंडिया के प्रबंध निदेशक मनु कुमार जैन ने कहा कि कंपनी 2022 के आरंभ तक 30,000 ऑफलाइन आउटलेट तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है जो फिलहाल 15,000 आउटेलट तक है। उन्होंने बताया कि कंपनी इस पर 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। हालांकि चीन की इस प्रमुख कंपनी ने 2014 के मध्य में अपनी भारतीय यात्रा की शुरुआत केवल ऑनलाइन ब्रांड के तौर पर की थी जबकि विवो और ओप्पो जैसी प्रतिस्पर्धियों ने शुरू से ही ऑफलाइन चैनलों में अपनी व्यापक मौजूदगी पर जोर दिया था। साल 2017 के बाद श्याओमी ने अपनी ऑफलाइन मौजूदगी में काफी विस्तार किया है। पिछले कुछ वर्षों से यह ब्रांड ऑनलाइन चैनल में शीर्ष पायदान पर बकरार है। जैन के अनुसार, कंपनी अपने ब्रांडेड एमआई स्टोर आउटलेट की संख्या को भी 3,000 से दोगुना बढ़ाकर 6,000 करेगी। इसके अलावा भारत में इस ब्रांड के 75 प्रमुख एमआई स्टोर हैं। पिछले साल कोविड वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान इसने एमआई कॉमर्स बैनर के तले अपना पहला ओमनी चैनल समाधान लॉन्च किया था।
श्याओमी ने हाल में तीन नए मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) के साथ करार करने के बाद क्षमता विस्तार की योजना को आगे बढ़ाया है। कंपनी ने चीन की दो ओईएम- बीवाईडी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एवं डीबीजी टेक्नोलॉजी और हैदराबाद की टीवी बनाने वाली कंपनी रेडिएंट अप्लायंसेज ऐंड इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ करार किया है।

Advertisement
First Published - March 26, 2021 | 1:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement