विनडम भारत में होटलों की संख्या दोगुनी करेगी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 8:02 PM IST

रमादा एवं अन्य होटल ब्रांडों का स्वामित्व रखने वाली कंपनी विनडम होटल्स ऐंड रिजॉट्ïर्स ने भारतीय बाजार में विस्तार के लिए आक्रामक रणनीति तैयार की है। 
विस्तार योजना के तहत दुनिया की सबसे बड़ी होटल फ्रैंचाइजर ने साल 2025 के अंत तक भारत मेंअपने होटलों की संख्या को दोगुना करते हुए 100 करने की योजना बनाई है। विनडम होटल्स ऐंड रिजॉट्ïर्स के अध्यक्ष (यूरोप, पश्चिम एशिया, यूरेशिया और अफ्रीका) दिमित्रिस मैनिकिस ने होटल इन्वेस्टमेंटट कॉन्फ्रेंस साउथ एशिया (एचआईसीएसए) के दौरान यह जानकारी दी।

मैनिकिस ने बुनियादी ढांच पर भारत सरकार द्वारा जोर दिए जाने की सराहना करते हुए बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘हमारी योजना देश में जो कुछ भी हो रहा है उसी के अनुरूप है।’ वैश्विक महामारी के तीन लहरों की मार झेलने के बाद तेजी से उभर रहे आथित्य सेवा क्षेत्र को इससे रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘यदि भारत सरकार वास्तव में अपनी बुनियादी ढांचा योजनाओं पर अमल करती है तो आतिथ्य सेवा क्षेत्र 2025 तक दोगुना हो जाएगा।’ देश में फिलहाल कंपनी के करीब डेढ़ लाख ब्रांडेड होटल कमरे हैं। उन्होंने कहा कि 2025 तक इसकी संख्या दोगुनी होने की उम्मीद है।
मैकिनिस ने कहा कि सडक़, बंदरगाह, हवाई अड्डïे आदि में सुधार होने से छोटे शहरों एवं कस्बों तक पहुंच बेहतर होगी और विनडम जैसे ब्रांडों को अपनी वृद्धि योजना के तहत उन्हें भुनाने में मदद मिलेगी। 

उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए आतिथ्य सेवा का मतलब महज होटल ही नहीं है बल्कि इसमें हवाई अड्डïे, सडक़, टैक्सी, बार, रेस्तरां आदि सबकुछ शामिल हैं।’

First Published : April 10, 2022 | 10:20 PM IST