facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार टूटा! सेंसेक्स 372 अंक गिरा, कल एक्सपायरी में क्या होगा?मई में IIP ग्रोथ 5 महीने के हाई पर, बिजली क्षेत्र की तेजी से औद्योगिक उत्पादन को मिला सहाराSBI ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए 30 करोड़ डॉलर, RBI की स्वैप सुविधा का उठाया लाभकोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी दिसंबर में छोड़ेंगे पद, शेयर 3% से ज्यादा टूटाIFSCA का बड़ा प्रस्ताव: GIFT City में हर ग्राहक को मिलेगा यूनिक KYC आईडी!मॉनसून और पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 372 अंक टूटाभारत फिर बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार, ताइवान और दक्षिण कोरिया को छोड़ा पीछे14 साल पुराने मामले में दवा कंपनियों को CCI की क्लीन चिट, प्रतिस्पर्धा उल्लंघन के आरोप खारिजपश्चिम एशिया संकट का असर, देश के बड़े शहरों में घरों की बिक्री 6% घटीMaruti Suzuki ने 5 स्टार्टअप्स से मिलाया हाथ, EV बैटरी रीसाइक्लिंग और AI समाधानों पर फोकस 

सीएट संयंत्र में सात दिनों के लिए काम बंद

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 11:04 AM IST

ऑटोमोबाइल उद्योग पर आर्थिक मंदी की मार के चलते सातपुर स्थित टायर निर्माता कंपनी सीएट ने अपने कर्मचारियों से सात दिनों के लिए काम ठप्प रखने का आग्रह किया है।
सेंटर फॉर इंडियन ट्रेड यूनियंस के उपाध्यक्ष सईद अहमद ने कल सातपुर में एक बैठक के दौरान कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि पेट्रोल एवं कार्बन जैसे जिंसों की कीमतों में इजाफा होने से सीएट को काफी नुकसान झेलना पडा है। 75,000 से अधिक टायरों का निर्माण होकर भी मांग नहीं होने के कारण ये फैक्टरी में पड़े हुए हैं।
अहमद ने बताया कि करीबन 1800 स्थायी कर्मचारी और 400 अस्थायी कर्मचारियों के अलावा 5 प्रबंधकों को सीएट की नौकरी से अब तक निकाला जा चुका है। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को आगाह किया कि मंदी के इस दौर में अपने खर्चों को भी नियंत्रण में रखें ताकि स्थिति का भलीभांति सामना किया जा सके।
नासिक की अन्य दो महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाईयां – सातपुर और अंबाड भी वैश्विक मंदी के चलते प्रभावित हुई हैं।

Advertisement
First Published - December 25, 2008 | 1:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement