facebookmetapixel
Advertisement
एक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेउत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारीE20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्षकिसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाई

वीकस्टमर ने चेन्नई में पसारे पांव

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:06 PM IST

दिल्ली की बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ) कंपनी वीकस्टमर चेन्नई में टेलीकॉम और बीमा क्षेत्र के ग्राहकों को सेवा उपलब्ध कराने के लिए चेन्नई में 500 सीट क्षमता की एक इकाई स्थापित करने जा रही है।
पिछले साल कंपनी ने इसी तरह की इकाई मुंबई में स्थापित की थी और वहां से 25 ग्राहाकों को जोड़ने में सफलता मिली थी।
वीकस्टमर इंडिया के कार्यकारी निदेशक नवीन जोशुआ ने कहा, ‘चेन्नई में हमारी कंपनी की कोई इकाई नहीं थी। वहां इस तरह की इकाई स्थापित करना हमारी विकास योजना का एक हिस्सा है। इस इकाई को पूरी तरह से बनने में अभी दो महीने का वक्त लगेगा। इसी तरह की अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर इकाई दिल्ली और पुणे में भी है।’
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में 500 सीट की इकाई स्थापित करने में 5 करोड़ रुपये तक का निवेश करना होता है। कंपनी इन इकाइयों में स्थानीय लोगों को नियुक्त करेगी, क्योंकि उस क्षेत्र में स्थानीय भाषा को तरजीह देने वाली कंपनियों की संख्या अधिक होगी।
फिलवक्त कंपनी में कुल 3000 कर्मचारी काम करते हैं और जैसे ही फिलीपिंस की इकाई शुरू होती है, इसकी संख्या 300 और बढ़ जाएगी। कंपनी ने पिछले साल फिलीपिंस इकाई के पहले चरण की नींव रखी थी। जोशुआ ने कहा कि इसके दूसरे चरण में सीटों की संख्या 600 का इजाफा किया जाएगा।
कंपनी अपनी उपस्थिति पूर्व एशिया में दर्ज करने की योजना बना रही है। वीकस्टमर पहले ही 100 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है। कंपनी के पास कुल ग्राहकों में रिटेल, दूरसंचार, बीमा और सत्कार क्षेत्र के 97 फीसदी ग्राहक हैं।

Advertisement
First Published - March 6, 2009 | 1:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement