facebookmetapixel
Advertisement
BS Ubharta Purvanchal: बढ़ते उत्तर प्रदेश में बैंकिंग क्षेत्र के लिए हैं असीमित अवसरBS Ubharta Purvanchal: धार्मिक पर्यटन से चमकी काशी पूर्वांचल का चमकना बाकीरियल एस्टेट में लखनऊ-नोएडा को पीछे छोड़ UP का सबसे महंगा शहर बना वाराणसी, VDA ला रहा नया टाउनशिप प्लानBS Ubharta Purvanchal: हस्तशिल्प, MSME और पर्यटन से चमकेगी वाराणसी की अर्थव्यवस्थाEditorial: विक्रम-1 की ऐतिहासिक उड़ान ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में खोले निजी भागीदारी के दरवाजे भारत के बड़े शहरों की हकीकत: एक जैसे नहीं रोजगार, वेतन और महिलाओं के अवसरसुधारों में देरी यानी सुधारों से इनकार, अब रोजमर्रा का हिस्सा बनें सुधारFIFA World Cup 2026: रिकॉर्ड कमाई के बीच कौन बना सबसे बड़ा विजेता और किसे हुआ नुकसान?संसद के मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ा, नीट पेपर लीक-राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष का जोरदार हंगामाभारत को मिला पहला डेंगी वैक्सीन: DCGI ने Takeda के QDENGA को दी मंजूरी

सस्ते टैरिफ के साथ आ रहा है Vi का 5G, जानिए CEO मूंदड़ा का प्लान

Advertisement

अपने नेटवर्क को और मजबूत बनाने के लिए वोडाफोन आइडिया ने एरिक्सन, नोकिया और सैमसंग जैसी बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है।

Last Updated- January 07, 2025 | 6:46 PM IST
Vodafone idea

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने 5G रोलआउट की बड़ी घोषणा कर दी है। कंपनी 75 शहरों में अपनी 5G सेवाएं शुरू करने वाली है। ये टैरिफ बाजार की मौजूदा दरों से 15% तक सस्ते होंगे। कंपनी का फोकस 17 प्रायोरिटी सर्कल और इंडस्ट्रियल हब पर रहेगा, जहां डेटा का खूब इस्तेमाल होता है। इस रोलआउट का मकसद ग्राहकों को तेज़ स्पीड और बेहतर कनेक्टिविटी देना है।

अपने नेटवर्क को और मजबूत बनाने के लिए वोडाफोन आइडिया ने एरिक्सन, नोकिया और सैमसंग जैसी बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है। कंपनी अगले तीन साल में हजारों नए साइट्स लगाएगी, जिससे यूज़र्स को शानदार अनुभव मिलेगा।

2024 में नेटवर्क का बड़ा विस्तार

  • 46,000 नए साइट्स जोड़े गए।
  • 58,000 लोकेशन्स पर क्षमता बढ़ाई गई।
  • इनडोर कवरेज प्लस टेक्नोलॉजी से घर और ऑफिस में भी कनेक्शन और बेहतर हुआ।

ग्राहकों की सुविधा के लिए Vi ने SPAM डिटेक्शन फीचर लॉन्च किया है। साथ ही, लाइंसगेट प्ले के साथ पार्टनरशिप की है, जिससे यूजर्स को प्रीमियम ओटीटी कंटेंट का एक्सेस मिलेगा।

शेयर मार्केट में भी धमाल

Vi के ये ऐलान बाजार को भी पसंद आए। बाजार बंद होने तक, इसके शेयर 2.41% उछलकर ₹8.07 पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी के सीईओ अक्षय मूंदड़ा ने ग्राहकों को धन्यवाद देते हुए कहा, “आपके भरोसे ने हमें हर दिन बेहतर करने की ताकत दी है। 2025 में और भी रोमांचक चीजें आने वाली हैं, इसलिए जुड़े रहें।”

Advertisement
First Published - January 7, 2025 | 6:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement