वीआईपी इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपना सातारा संयंत्र बेचने की योजना बना रही है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में वीआईपी ने बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल ने इसकी अनुमति दे दी है।
महाराष्ट्र के सातारा में मौजूद कंपनी के इस संयंत्र की कीमत 4.7 करोड़ रुपये आंकी गई है। कंपनी ने साल 2007 से ही इस संयंत्र में उत्पादन बंद कर रखा था।