facebookmetapixel
Advertisement
Best FD Rates: SBI से लेकर Small Finance Banks तक, कहां मिल रहा सबसे ज्यादा FD ब्याज? पूरी लिस्ट देखेंभारत बना एशिया का सबसे बड़ा निवेश ठिकाना! रिपोर्ट में चीन और जापान भी पीछेIRFC OFS रहा हिट! सरकार की झोली में आए ₹2,100 करोड़, रिटेल निवेशकों ने किया मालामालNALCO, Hindalco: एल्युमिनियम शेयरों से निकलने का वक्त? रिपोर्ट में 30-40% डाउनसाइड की चेतावनीApple ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका! MacBook और iPad हुए महंगे, कंपनी ने बताई बड़ी वजह₹12.48 लाख करोड़ की AMC, आखिर क्यों खास है SBI Mutual Fund IPO?Apollo से Medanta तक, इन 4 Hospital Stocks में बड़ा मौका! ब्रोकरेज दिया 40% तक का टारगेटBank Holiday: मुहर्रम पर आज बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले जरूर जान लें आपके शहर का अपडेटStock Market Closed Today: मुहर्रम के अवसर पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें अब कब-कब नहीं होगी NSE और BSE में ट्रेडिंगवैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी जीवन बीमा की मांग मजबूत रहेगी, HDFC Life चेयरमैन केकी मिस्त्री का भरोसा

Vedanta Resources ने जुटाया 1.25 अरब डॉलर का कर्ज, S&P ने घटाई रेटिंग

Advertisement

वेदांता रिसोर्सेज ने गुरुवार को बयान में कहा कि इस वित्तपोषण से उसे दीर्घावधि में टिकाऊ पूंजी ढांचा खड़ा करने में मदद मिलेगी।

Last Updated- December 14, 2023 | 4:04 PM IST
vedanta demerger
Representative Image

वेदांता समूह की प्रमुख कंपनी वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (वीआरएल) अपने कर्जों की अदायगी के लिए 1.25 अरब डॉलर का वित्तपोषण हासिल करने में सफल रही है। इस बीच, एसएंडपी ग्लोबल ने वीआरएल की रेटिंग को घटा दिया है।

वेदांता रिसोर्सेज ने गुरुवार को बयान में कहा कि इस वित्तपोषण से उसे दीर्घावधि में टिकाऊ पूंजी ढांचा खड़ा करने में मदद मिलेगी। हालांकि, कंपनी ने यह वित्त मुहैया कराने वाले कर्जदाताओं के नाम नहीं बताए हैं।

इस वित्तपोषण का इस्तेमाल वर्ष 2024 और 2025 में परिपक्व होने वाले 3.2 अरब डॉलर के कर्जों को चुकाने और आंशिक भुगतान में किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि वह मौजूदा बॉन्डधारकों से परिपक्वता अवधि बढ़ाने पर सहमति लेने की कोशिश करेगी। लेकिन इस घटनाक्रम से अप्रभावित एसएंडपी ग्लोबल ने बॉन्ड की मियाद बढ़ाए जाने की आशंका को देखते हुए वेदांता रिसोर्सेज की रेटिंग को ‘सीसीसी’ से घटाकर ‘सीसी’ कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Adani Green Energy ने की दो ‘स्टेप डाउन’ सब्सिडियरी कंपनियों के मर्जर की घोषणा

इसके साथ ही कंपनी को ‘क्रेडिटवॉच निगेटिव’ सूची में बरकरार रखा गया है। एसएंडपी ने कहा, ‘‘हम अपने मानदंडों के तहत कुल 3.2 अरब डॉलर के वीआरएल बॉन्ड को लेकर कंपनी की प्रस्तावित दायित्व प्रबंधन पहल को दबाव वाले लेनदेन के रूप में देखते हैं।’’

Advertisement
First Published - December 14, 2023 | 3:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement