facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

Stock Market Closed Today: मुहर्रम के अवसर पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें अब कब-कब नहीं होगी NSE और BSE में ट्रेडिंग

Advertisement

मुहर्रम के अवसर पर आज NSE और BSE में सभी प्रमुख सेगमेंट की ट्रेडिंग बंद रही, जबकि कमोडिटी बाजार शाम के सत्र में खुला और 2026 की बची हुई मार्केट छुट्टियों की सूची भी जारी है।

Last Updated- June 26, 2026 | 7:38 AM IST
Stock Market Holiday Today
Representative image

Stock Market Holiday Today: मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार, 26 जून को देश के दोनों प्रमुख शेयर बाजार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में कारोबार पूरी तरह बंद रहा। इस वजह से निवेशक आज शेयर बाजार में किसी भी तरह की खरीदारी या बिक्री नहीं कर सके।

सभी प्रमुख सेगमेंट में कारोबार पर रहा विराम

आज बीएसई और एनएसई पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (एसएलबी), करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स समेत सभी प्रमुख सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद रही।

हालांकि, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कारोबार स्थगित रहा। इसके बाद शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे या 11:55 बजे तक निर्धारित समय के अनुसार ट्रेडिंग दोबारा शुरू होगी।

Stock Market Holiday: अब इन तारीखों पर बंद रहेंगे बाजार

साल 2026 के लिए शेयर बाजार की कुल 16 छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। इनमें से आज की छुट्टी सहित नौ अवकाश पूरे हो चुके हैं। अप्रैल में गुड फ्राइडे और डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर बाजार बंद रहा था। वहीं, मई में महाराष्ट्र दिवस और बकरीद के मौके पर भी कारोबार नहीं हुआ था।

मुहर्रम के बाद इस साल शेयर बाजार निम्नलिखित अवसरों पर बंद रहेगा।

तारीख दिन अवसर
14 सितंबर सोमवार गणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर मंगलवार दशहरा
10 नवंबर मंगलवार दिवाली बलिप्रतिपदा
24 नवंबर मंगलवार प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव
25 दिसंबर शुक्रवार क्रिसमस

निवेशकों को इन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए अपने निवेश और ट्रेडिंग की रणनीति पहले से तय करने की सलाह दी जाती है।

Advertisement
First Published - June 26, 2026 | 7:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement