facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टाटा संस की गवर्नेंस पर सवाल, ट्रस्ट्स और बोर्ड के रिश्ते अहम

Advertisement

इस घटनाक्रम से टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले टाटा ट्रस्ट्स, होल्डिंग कंपनी के निदेशक मंडल और इसके पेशेवर प्रबंधन के बीच के संबंध चर्चा में आ गए हैं

Last Updated- August 12, 2026 | 10:41 PM IST
Tata Sons
उद्योग के जानकारों का कहना है कि चंद्रशेखरन का एक और कार्यकाल न लेने का फैसला पूरी तरह से अप्रत्याशित नहीं है, क्योंकि ऐसे संकेत मिल रहे थे कि उनकी दोबारा नियुक्ति का विरोध हो सकता है।

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के एक और कार्यकाल के लिए आगे नहीं बढ़ने के फैसले ने टाटा समूह की संचालन संरचना पर सबका ध्यान आक​र्षित किया है। इससे चेयरमैन के उत्तराधिकार से कहीं आगे के सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासनिक क्षेत्र के जानकार टाटा की प्रशासनिक संरचना से पैदा होने वाली चुनौतियों की ओर इशारा कर रहे हैं। इसमें निदेशक मंडल और शेयरधारकों के बीच मतभेदों को सुलझाने की जरूरत से लेकर नेतृत्व में निरंतरता बनाए रखने तक के मसले शामिल हैं। इस घटनाक्रम से टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले टाटा ट्रस्ट्स, होल्डिंग कंपनी के निदेशक मंडल और इसके पेशेवर प्रबंधन के बीच के संबंध चर्चा में आ गए हैं।

टाटा ट्रस्ट्स का असर केवल उसकी बहुलांश हिस्सेदारी तक ही सीमित नहीं है। टाटा संस की आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन के तहत दो मुख्य ट्रस्ट – सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट मिलकर होल्डिंग कंपनी के निदेशक मंडल के एक-तिहाई निदेशकों को नामित कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास संयुक्त रूप से कंपनी की सामान्य शेयर पूंजी का कम से कम 40 प्रतिशत हिस्सा हो। ट्रस्ट द्वारा नामित निदेशकों को आर्टिकल 121 के तहत कुछ खास मामलों पर अफर्मेटिव वोटिंग राइट्स (सहमति देने या न देने के अधिकार) भी मिलते हैं, जिससे उन्हें अहम रणनीतिक फैसलों पर प्रभावी वीटो मिल जाता है।

इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज के संस्थापक और प्रबंधन नि​देशक अमित टंडन ने कहा, ‘इसका मतलब है कि परोपकारी संस्थाएं असल में भारत के सबसे बड़े कंपनी समूहों में से एक का प्रभावी रूप से संचालन करती हैं। इस दोहरेपन की वजह से बार-बार तनाव पैदा होता रहा है और नेतृत्व में निरंतरता तथा लंबे समय तक स्थिरता बनाए रखने के लिए इसे सुलझाना जरूरी है।’ 

साल 2022 में टाटा संस ने अपने नियमों में बदलाव करके मालिकाना हक की निगरानी और प्रबंधन के बीच औपचारिक रूप से अलग-अलग व्यवस्था बनानी चाही थी, ताकि दो मुख्य ट्रस्टों में से किसी का भी चेयरमैन एक ही समय में टाटा संस का चेयरमैन न बन सके। हालांकि मौजूदा गतिरोध यह सवाल खड़ा करता है कि क्या इन दोनों पदों को अलग करना काफी है, जबकि नियंत्रक शेयरधारक के पास अब भी निदेशक मंडल के स्तर के व्यापक अधिकार हैं। टंडन ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं है कि नेतृत्व में बदलाव का असर उन सक्रिय कारोबारों पर पड़ेगा जो स्वतंत्र निदेशक मंडल, दमदार प्रबंधन टीम और स्पष्ट रणनीतियों के साथ चलते रहेंगे।

उद्योग के जानकारों का कहना है कि चंद्रशेखरन का एक और कार्यकाल न लेने का फैसला पूरी तरह से अप्रत्याशित नहीं है, क्योंकि ऐसे संकेत मिल रहे थे कि उनकी दोबारा नियुक्ति का विरोध हो सकता है।

Advertisement
First Published - August 12, 2026 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement