facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

Vedanta Resources का कर्ज 4.7 अरब डॉलर घटा, कमाया रिकॉर्ड एबिटडा: अनिल अग्रवाल

Advertisement

वेदांता का एल्यूमीनियम और जस्ता उत्पादन मात्रा के लिहाज से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

Last Updated- November 10, 2024 | 2:44 PM IST
Vedanta Resources' debt reduced by $4.7 billion, record EBITDA earned: Anil Aggarwal Vedanta Resources का कर्ज 4.7 अरब डॉलर घटा, कमाया रिकॉर्ड एबिटडा: अनिल अग्रवाल

लिस्टेड खनन समूह वेदांता लिमिटेड की मूल कंपनी वेदांता रिसोर्सेज (Vedanta Resources) का कर्ज पिछले दो वर्षों में 4.7 अरब अमेरिकी डॉलर घटा है। समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि वित्तीय अनुशासन से समूह को ऋणमुक्त बनाने में मदद मिली।

उन्होंने शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में कहा कि वेदांता लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 20,639 करोड़ रुपये का अपना अब तक का सबसे अधिक एबिटडा दर्ज किया। ऐसा उच्च उत्पादन, परिचालन उत्कृष्टता और गतिशील वैश्विक वातावरण से लाभ उठाने के कारण हुआ। वेदांता का एल्यूमीनियम और जस्ता उत्पादन मात्रा के लिहाज से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

Also read: Sagility India IPO: 12 नवंबर को होगी लिस्टिंग, रिटेल निवेशकों के दम पर 3.20 गुना सब्सक्राइब; जानें GMP

उन्होंने कहा, ”निकट भविष्य में, हम अपनी सहायक कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड में उत्पादन स्तर को दोगुना करने, केयर्न ऑयल एंड गैस में तेल उत्पादन को बढ़ाकर तीन लाख बैरल प्रतिदिन करने और अपने एल्युमीनियम स्मेल्टर की क्षमता को बढ़ाकर 30 लाख टन प्रति वर्ष करने का लक्ष्य बना रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, वेदांता नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के जरिये अपनी प्रमुख धातुओं के अधिक से अधिक उत्पादन करने और पर्यावरण के अनुकूल कंपनी बनने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement
First Published - November 10, 2024 | 2:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement