facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

खनन उत्पादों के लिए वेदांत समूह ने बनाया संयुक्त उद्यम

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:21 AM IST

वेदांत लिमिटेड के वाइस चेयरमैन नवीन अग्रवाल के पुत्रों की तरफ से स्थापित मेटल स्टार्ट अप ने ऑस्ट्रेलिया की ऑरिका के पूर्ण स्वामित्व वाले डिविजन मिनोवा के साथ संयुक्त उद्यम करार पर हस्ताक्षर किए हैं, जो खनन क्षेत्र के लिए उम्दा उत्पादों के विनिर्माण के लिए है।
नैवेद्य अग्रवाल और अनन्य अग्रवाल की तरफ से स्थापित स्टार्टअप और उसकी ऑस्ट्रेलियाई साझेदार ने संयुक्त उद्यम कंपनी मिनोवा रुनाया प्राइवेट लिमिटेड (एमआरपीएल) शुरू किया है, जिसमें रुनाया की हिस्सेदारी 49 फीसदी होगी। संयुक्त उद्यम साझेदार मिनोवा की पैरंट ऑरिका माइनिंग सपोर्ट सिस्टम ऐंड एक्सप्लोसिव की वैश्विक दिग्गज कंपनी है और उसका राजस्व 6 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब 32,000 करोड़ रुपये है।
मिनोवा रुनाया प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन नैवेद्य अग्रवाल ने बिजनेस स्टैंडर्ड से बातचीत में कहा, संयुक्त उद्यम राजस्थान के भीलवाड़ा में 250 करोड़ रुपये के निवेश से विनिर्माण संयंत्र लगाएगा। यहां दिसंबर या जनवरी में उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है और इस परियोजना में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर करीब 2,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
अग्रवाल ने कहा, पहले चरण में संयुक्त उद्यम करीब 100 करोड़ रुपये निवेश करेगा, जिसे अगले दो साल में बढ़ाकर 450 करोड़ रुपये किया जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि करीब 50 फीसदी राजस्व निर्यात बाजार से हासिल होगा।
इस संयंत्र में रॉक बोल्ट्स, रेजिन कैप्सुल, इंजेक्शन केमिकल्स, वायर मेश और उच्च गुणवत्ता वाले वेंटिलेशन सिस्टम का विनिर्माण देसी व निर्यात बाजारोंं के लिए होगा। करीब 50 फीसदी उत्पादन निर्यात बाजारों के लिए होगा।
अग्रवाल का दावा है कि भारतीय खनन कंपनियों के लिए इस तरह के उत्पादों का विनिर्माण करने वाली पहली कंपनी रुनाया होगा, जिसका अब तक आयात होता रहा है। उन्होंने कहा, यह आत्मनिर्भर भारत का एक उदाहरण है। उनका अनुमान है कि इन उत्पादों का वैश्विक बाजार करीब 3 अरब डॉलर का है और देसी मांग करीब 500-600 करोड़ रुपये की है। इनमें से करीब 250-300 करोड़ रुपये हिंदुस्तान जिंक के लिए होगा, जो वेदांत समूह की कंपनी है। अन्य संभावित ग्राहक हैं कोल इंडिया, राजमार्ग मंत्रालय (टनल के लिए) और लार्सन ऐंड टुब्रो आदि।
अग्रवाल ने कहा कि आने वाले समय में संयुक्त उद्यम भारत में मिनोवा के पोर्टफोलियो में अन्य उत्पादों के विनिर्माण की संभावनाएं तलाशेगा। संयुक्त उद्यम साझेदार मिनोवा खनन, विनिर्माण और ऊर्जा उद्योगों के लिए ग्राउंड सपोर्ट सिस्टम मुहैया कराती है। वह 40 से ज्यादा देशों में परिचालन करती है और 15 विनिर्माण संयंत्र हैं।

Advertisement
First Published - July 26, 2020 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement