facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय ब्लैक टाइगर झींगे ने की रिकॉर्ड वापसी, 5 साल में 4 गुना बढ़ा निर्यात; कमाई ₹4,974 करोड़ के पारमुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्तऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंगजून में हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 22% की भारी बढ़त के साथ बिके 25 लाख वाहनभारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाहBEML का मेगा प्लान: R&D खर्च 150% बढ़ाया, विनिर्माण के साथ अब टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की तैयारीइफ्को-टोक्यो की तर्ज पर देश में जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलानसिटीमॉल का दांव: तेज डिलिवरी नहीं, कम कीमत से जीतेगा भारत का अगला ई-कॉमर्स बाजार16वें वित्त आयोग ने खत्म की पुरानी परंपरा, राज्यों का अलग GSDP अनुमान नहीं किया जारी; प्रदेश सरकारों की बढ़ी टेंशन‘भुला दिए जाने के अधिकार’ पर नई बहस: क्या AI भी सीखी हुई निजी जानकारी भूल सकता है?

तकनीकी खूबियों में भी है बेमिसाल

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 9:15 PM IST

जरा सोचिए कि आपका मूड अच्छा है और आप नैनो की टेस्ट ड्राइव करना चाहते है।
फरमाइए कि टेस्ट ड्राइव करते समय आपने ज्योंही रिवर्स जे टेस्ट करते हैं, नैनो पलट जाती है। इसके लिए सामान्य कारों में रिवर्स गियर बदलने के लिए एक नियत स्पीड तय की जाती है।
दायें या बायें मुड़ने से पहले रिवर्स गियर इस्तेमाल करने के लिए भी स्पीड की गति निश्चित होती है। अगर आपको याद होगा, तो जब इसी तरह का टेस्ट दायवू मटीज के साथ किया गया था, जो उसमें असफलता हाथ लगी थी। तो जनाब, आप ऐसा कुछ नैनो के साथ नहीं करेंगे (नहीं नहीं, मैं किसी को चैलेंज नहीं कर रहा हूं)।
ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि रिवर्स गियर और फोर्थ गियर लेते समय स्पीड को नियंत्रित करने के लिए एक मशीन लगी होती है, जिसे ईएमएस या इंजन मैनेजमेंट सिस्टम कहते हैं। अगर रिवर्स में आप बहुत तेजी से कार चलाते हैं, तो ईंधन की आपूर्ति रूक जाती है। इस स्थिति में इंजन में आग लग सकती है, ईंधन की आपूर्ति रूक सकती है और इस वजह से डैशबोर्ड पर अलार्म भी बजने लगता है।
अगर इस लिहाज से नैनो के ईएमएस की बात करें, तो यह काफी अच्छा है। इसके इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट, सेंसर और एक्युएटर्स बॉश (जर्मनी) से मंगाए गए हैं। नैनो की बीएस 2 और बीएस 3 मॉडलों में ईएमएस लगाए गए है, जबकि बीएस 4 में टयूनिंग लगाने की बात पर काम चल रहा है।
अगर सर्विस देने वाले लोगों की तरह सोचें, तो इस कार में 2 सेंटीमीटर का केबुल ही एक कमी के तौर पर सामने आती है। ब्लिंक कोड मेथड दूर दराज इलाके में काफी मददगार साबित हो सकती है, जहां लैपटॉप भी काम करना बंद कर देता है।
अगर ईंधन क्षमता की बात करें, तो अब आप अपने पापा से झूठ नहीं बोल सकते हैं। पहले पांच ड्राइव चक्र में औसत वाहन गति की पूरी जानकारी डाइग्नॉस्टिक टूल में मौजूद रहेगी। अगर आप तेजी से कार चलाते हैं, तो भी आप पकड़े जाएंगे, क्योंकि इसकी पूरी जानकारी भी इसी टूल में दर्ज हो जाएगी। मान लीजिए कि नैनो का सेंसर खराब हो जाता है, तो भी आप लिंप होम मोड पर आधारित सेंसर पर यकीन कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - March 23, 2009 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement