ब्रिटेन की रेक्साम पीएलसी और भारत की एकमात्र टू पीस कैन बनाने वाली कंपनी हिन्दुस्तान टिन वर्क्स लिमिटेड की संयुक्त वेंचर रेक्साम एचटीडब्ल्यू ने ब्रेवरेज पैकेजिंग के लिए 500 मिलीलीटर का कैन लॉन्च किया है।
500 मिलीलीटर कैन के बाजार में मांग बढ़ाने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है। कंपनी ने 330 मिलीलीटर के कैन बनाने के लिए भी निवेश करने का निर्णय किया है।
नया कैन इस्पात का बना होगा और यह बीयर के साथ-साथ कार्बोनेटेड और गैर कार्बोनेटेड ड्रिंक्स के पैकेजिंग में प्रयुक्त होगा। कंपनी अपनी 2 पैक साइज के कैन की आपूर्ति तलोजा प्लांट से करेगी।