facebookmetapixel
Advertisement
SIP करने वालों के लिए बड़ा अपडेट! PGIM India MF ने 3 विदेशी फंड्स में नए एसआईपी पर लगाई रोकNFO Alert: टॉप-20 सीमेंट कंपनियों में निवेश का मौका, Groww MF लाया नया ETF; ₹500 से निवेश शुरूव्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार का कड़ा रुख, आज देना होगा जवाबबाल शोषण कंटेट मामले में मेटा के जवाब के बाद सरकार लेगी एक्शन: आईटी सचिवमहाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी, विंटर सेशन में आ सकता है बिलITR भरने के बाद कितने दिन में खाते में आता है रिफंड? जानें देरी की वजहें और क्या कहते हैं एक्सपर्टTCS Q1FY27 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹13,349 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलानचॉइस इंटरनेशनल को NHIS से ₹900 करोड़ का निवेश, ब्रोकिंग कारोबार को मिलेगी नई रफ्तारQ1 Preview: Reliance रहेगा नरम, ONGC-OIL को फायदा! ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकEPFO वेबसाइट नहीं खुल रही? 15 जुलाई तक मिलेगा ब्याज, तब तक इन तरीकों से करें PF बैलेंस चेक

यूनिटेक की नजर मध्यवर्ग पर…

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:35 AM IST

देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डेवलपर कंपनी यूनिटेक लिमिटेड ने बुधवार को गुड़गांव में अपनी दूसरी मध्य आय वर्ग की हाउसिंग परियोजना को लॉन्च किया।
यह घोषणा सोहना रोड की आवासीय परियोजना की बिक्री के बंद होने के बाद की गई। संजय चंद्रा की इस कंपनी ने दावा किया है कि दो हफ्ते पहले चेन्नई में नॉर्थ टाउन परियोजना के तहत 500 अपार्टमेंटों की बिक्री हुई है।
कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, ‘गुड़गांव और चेन्नई में हमने कु छ परियोजनाओं का ऐलान किया था, उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिली। मध्यआय वर्ग के लिए आवासीय हाउसिंग प्रोजेक्ट के नए लॉन्च से कंपनी की परिचालन पूंजी में वृद्धि हुई है।’
कंपनी अभी भी 3000 रुपये प्रति वर्ग फुट की कीमत पर अड़ी हुई है। कंपनी कोशिश कर रही है कि 30 से 50 लाख के बीच अपार्टमेंट मुहैया कराए जाएं। नई परियोजना गुड़गांव के सेक्टर-33 में ‘द रेसिडेंस’ नाम से है।
इस परियोजना के तहत 2 और 3 बेडरूम के अपार्टमेंट 3295 रुपये प्रति वर्ग फुट की बेसिक रेट पर देने की बात की गई है। 2 बेडरूम अपार्टमेंट की कीमत 1100 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से 36 लाख रुपये होगी।
मध्य आय वर्ग के लिए गुड़गांव में लॉन्च की परियोजना

Advertisement
First Published - April 24, 2009 | 9:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement