facebookmetapixel
Advertisement
SBI, Airtel: शेयर बाजार में अब कहां बनेगा पैसा? Q1 के पहले ब्रोकरेज ने बताए टॉप सेक्टर और शेयरसेंसेक्स 1 लाख पहुंचेगा या 66,000 तक फिसलेगा? ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताया आगे का आउटलुकKnack Packaging IPO Allotment: आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMPITR Filing 2026: पिछले ITR में FD का ब्याज नहीं दिखाया? जानिए अब कितना टैक्स और जुर्माना देना पड़ सकता हैऑटो इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक जून! EV, CNG ने बढ़ाया बाजार का जोश; अब मॉनसून पर नजरब्रेकआउट के बाद दौड़ सकते हैं ये 3 शेयर! Axis Direct ने जारी किए नए टारगेट, Nifty पर भी बड़ा अनुमान₹52,000 करोड़ की डिफेंस खरीद से इन 6 शेयरों की लग सकती है लॉटरी! ब्रोकरेज ने बताए टारगेटGold-Silver Price Today: भारत में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, लेकिन विदेशी बाजार में कीमतों ने लगाई लंबी छलांगMidcap Funds: इन्फ्रा, सेमीकंडक्टर बूस्ट बने नए ग्रोथ इंजन, निवेश के लिए आगे क्या हो स्ट्रैटेजी?Health Insurance Claim करते समय न करें ये गलती, वरना जेब से भरना पड़ सकता है लाखों का बिल

यूनिटेक को अब छोटी परियोजनाओं से उम्मीद

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:35 PM IST

गुड़गांव और मुंबई में मध्यम आकार की तीन आवासीय परियोजनाओं की सफल लॉन्चिंग के बाद यूनिटेक अब महानगरों और उपनगरों में सस्ती परियोजनाएं लॉन्च करने जा रही है।
5 से 10 लाख रुपये की यह परियोजना अगले कुछ महीनों में गुड़गांव, चेन्नई और कोलकाता में लॉन्च की जाएगी। कारपोरेट प्लानिंग के महाप्रबंधक आर नागराजू ने बताया, ”हाल ही में लॉन्च परियोजनाओं की सफलता से हम काफी खुश हैं। हमलोगों का मानना है कि मौजूदा परिस्थिति में कोई परियोजना तभी सफल होगी जब उसकी कीमत वाजिब होगी।”
नागराजू ने बताया, ”सस्ती परियोजनाओं की योजना बनाई जा रही है। कंपनी बहुत जल्द सस्ती आवासीय परियोजना के साथ सामने आएगी।” उनके मुताबिक, ”इस परियोजना का मॉडल पहले से भिन्न होगा। इस योजना के लक्षित ग्राहक अलग होंगे। हमें सस्ते और छोटे अपार्टमेंट विकसित करने की प्रेरणा नैनो से मिली। नैनो को जिस तरह से बाजार का समर्थन मिला है, उसने हमें सोचने पर मजबूर कर दिया है। हमें उम्मीद है कि हमारी परियोजना को भी इसी तरह का समर्थन मिलेगा।”
उल्लेखनीय है कि कंपनी ने हाल ही में गुड़गांव के सेक्टर 47 में एक आवासीय परियोजना लॉन्च की है। प्रति फ्लैट इसकी कीमत 29 से 42 लाख के बीच रखी गई है। इन अपार्टमेंट का औसत आकार 1,100 से 1,200 वर्गफीट के बीच है।
नागराजू ने बताया, ”पहले दो चक्र में हमने 200 अपार्टमेंट लॉन्च किए थे। इनमें से 150 अपार्टमेंट बिक गए। हमारे लिए यह सुखद स्थिति रही। दो महीने पहले इस क्षेत्र में कोई भी इस तरह के समर्थन के बारे में सोच भी नहीं सकता था।” 
यूनिटेक और अन्य बिल्डर कंपनियों जैसे डीएलएफ, शोभा और आकृति को 40 लाख रुपये के रेंज से ऊपर के शानदार अपार्टमेंट बनाने के लिए जाना जाता है। हालांकि पिछले एक साल में ऐसे अपार्टमेंटों की मांग में जोरदार कमी देखी गई है।

Advertisement
First Published - March 18, 2009 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement