facebookmetapixel
Advertisement
Repo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?PNB दे रहा 6.5% तक ब्याज, FCNR(B) FD पर SBI, HDFC और ICICI का क्या है ऑफर?DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?Market Outlook: RBI ने दी राहत, लेकिन एक्सपर्ट्स का अलर्ट! West Asia में तनाव बढ़ा तो शेयर बाजार पर पड़ सकता है बड़ा असर4 साल की सुस्ती के बाद क्या लौटेगी QSR कंपनियों की चमक? ब्रोकरेज ने दिए 47% तक अपसाइड के टारगेट

बड़ा निवेश करेगी अल्ट्राटेक सीमेंट

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:35 PM IST

अल्ट्राटेक सीमेंट के निदेशक मंडल ने आज उत्पादन क्षमता 1.28 करोड़ टन बढ़ाने के लिए 5,477 करोड़ रुपये के निवेश की मंजूरी दे दी, जो पुराने व नए प्लांट के जरिए संपन्न होगा। देसी बाजार में आर्थिक सुधार और सीमेंट की मांग में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए कहा गया है कि निवेश की मंजूरी वाली नई रकम वित्त वर्ष 2021 के लिए नियोजित 1,500 करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च के अतिरिक्त होगी।
आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ने अपनी विज्ञप्ति में सूचित किया कि अतिरिक्त क्षमता का सृजन तेजी से बढ़ रहे देश के पूर्वी, मध्य और उत्तरी क्षेत्र में किया जाएगा। पूर्वी भारत में मांग बाकी अन्य इलाकों से सबसे मजबूत रही है, जिसे सरकारी खर्च और श्रमिकों की ज्यादा उपलब्धता से सहारा मिला, जो कोविड-19 महामारी के कारण अपने गृह प्रदेश लौट आए थे। मोतीलाल ओसवाल ने हालिया रिपोर्ट में ये बातें कही है।
विज्ञप्ति में आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के हवाले से कहा गया है कि बुनियादी ढांचा क्षेत्र में अहम निवेश से आर्थिक गतिविधियां मजबूत होंगी और निजी निवेश के चक्र की शुरु आत होगी। मौजूदा आर्थिक मंदी को देखते हुए पूंजी परिव्यय भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि नई क्षमता वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही तक चरणबद्ध तरीके से चालू हो जाएगी। कुल अतिरिक्त क्षमता विस्तार में 72 फीसदी ब्राउनफील्ड के जरिए जबकि बाकी ग्रीन फील्ड के जरिए पूरी की जाएगी। इसके साथ ही निवेश की रकम का वित्त पोषण आंतरिक संग्रह से होगा।
बिड़ला ने कहा, लॉकडाउन में ढील के बाद सीमेंट उद्योग में ठीक-ठाक वॉल्यूम दिख रहा है, जो बुनियादी ढांचे पर सरकार के जोर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मांग व वैयक्तिक गृह निर्माण के कारण देखने को मिला है। देश भर में कंपनी की मौजूदगी को देखते हुए क्षमता विस्तार से उसे और मजबूती मिलेगी, ऐसे में अल्ट्राटेक देश में सीमेंट की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बेहतर स्थिति मेंं होगी।
इस विस्तार में राजस्थान के पाली संयंत्र को मिली मौजूदा मंजूरी, और उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कंपनी की 67 लाख क्षमता विस्तार शामिल है, जिस पर अभी काम चल रहा है। इसे वित्त्त वर्ष 2022 तक चरणबद्ध तरीके से चालू किया जाएगा।

Advertisement
First Published - December 3, 2020 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement