facebookmetapixel
Advertisement
UPI पर MDR लागू होने से PhonePe-Paytm को बढ़त, छोटे ऐप्स के लिए भी खुलेंगे नए अवसरFY28 बजट तक ज्यादातर आयात शुल्क एक अंक में लाने का लक्ष्य: निर्मला सीतारमणपीएम का वीडियो हटाने के मामले के बाद मेटा से सरकार ने मांगा जवाब, सख्त अनुपालन के निर्देशक्रेच व्यवस्था पर निगरानी कमजोर, सरकार के पास नहीं है अनुपालन का आंकड़ाEditorial: उम्मीद पर खरा नहीं उतरा क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम!संसद में गतिरोध जारी: महिला आरक्षण पर समर्थन, परिसीमन और पुलिस कार्रवाई पर सरकार से जवाब की मांगआरबीआई को नीतिगत दरों में बढ़ोतरी करने की कोई जल्दी नहींFPI को लुभाने से ज्यादा FDI बढ़ाने पर हो फोकस, निवेश नीति में पारदर्शिता है जरूरी‘मेक इन इंडिया’ से ‘ग्लोबल बाजारों तक’: नए FDI नियमों से 1.8 करोड़ मैन्युफैक्चरिंग MSME के लिए खुलेंगे नए दरवाजें RBI ने टाटा संस को अपर लेयर एनबीएफसी की लिस्ट में बरकरार रखा, लिस्टिंग पर अभी भी बना सस्पेंस

उड़ान ने जुटाई रकम, मूल्यांकन 3 अरब डॉलर के पार

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 2:13 AM IST

बिजनेस टु बिजनेस ई-कॉमर्स स्टार्टअप उड़ान ने अपने मौजूदा एवं नए निवेशकों से अतिरिक्त वित्त पोषण के तहत 28 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। कंपनी के मौजूदा निवेशकों- लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स, डीएसटी ग्लोबल, जीजीवी कैपिटल, अल्टीमीटर कैपिटल और टेनसेंट ने इस निवेश दौर में भाग लिया। इसके अलावा दो नए निवेशक- ऑक्टाहेड्रन कैपिटल और मूनस्टोन कैपिटल ने भी इसमें भागीदारी की।
सूत्रों के अनुसार, इस निवेश से बेंगलूरु की इस कंपनी का मूल्यांकन 2.8 अरब डॉलर से बढ़कर 3.1 अरब डॉलर से अधिक हो गया है। अक्टूबर 2019 में निवेशकों से 58.5 करोड़ डॉलर जुटाते समय कंपनी का मूल्यांकन 2.8 अरब डॉलर था। इस अतिरिक्त वित्त पोषण के साथ उड़ान द्वारा अब तक जुटाई गई कुल रकम बढ़कर 1.15 अरब डॉलर हो गई है। कंपनी ने कहा है कि जुटाई गई अतिरिक्त रकम का उपयोग भारत में बी2बी ई-कॉमर्स बाजार के सृजन को बनाए रखने में किया जाएगा। इसमें देश भर के अधिक से अधिक छोटे कारोबारियों तक पहुंचना और उन तक ई-कॉमर्स का लाभ पहुंचाना शामिल है। निवेश के प्रमुख क्षेत्रों में चुनिंदा उत्पादों में लगातार विस्तार, उड़ान पर उपलब्ध श्रेणियों और उपयोगकर्ताओं के अनुभव में सुधार शामिल हैं। कंपनी अपने प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म का विस्तार करते हुए एसएमई वित्त पोषण दक्षता को बढ़ाएगी और आपूर्ति शृंखला बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करेगी।

क्रॉपइन ने जुटाए 2 करोड़ डॉलर
कृत्रिम बुद्धिमता और डेटा आधारित कृषि प्रौद्योगिकी स्टार्टअप क्रॉपइन ने एशिया केंद्रित निजी इक्विटी फंड एबीसी वल्र्ड के नेतृत्व वाले सीरीज सी कोष उगाही दौर में दो करोड़ डॉलर जुटाए हैं। मौजूदा निवेशक चिराटे वेंचर्स, इंवेस्टेड डेवलपमेंट और अंकुर कैपिटल ने भी इस कोष उगाही के इस दौर में भाग लिया। अन्य नए निवेशकों में सीडीसी ग्रुप और क्रिस गोपालकृष्णन का फैमिली ऑफिस प्रीति इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट शामिल हैं। बीएस

Advertisement
First Published - January 6, 2021 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement