ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आईओसी का यू टर्न

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 8:58 PM IST

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कहा है कि वे उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए खुदरा स्टेशनों पर ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। 
आईओसी के अध्यक्ष सार्थक बेहुरिया ने कहा कि कंपनी के अधिकारी सप्ताहांत तक काम करेंगे और खुदरा स्टेशनों पर ईंधनों की आपूर्ति मुहैया कराएंगे।
आईओसी की मथुरा रिफाइनरी में उत्पादन गिरने की वजह से उसे बंद कर दिया गया है। इसके अलावा दिल्ली और मुंबई हवाईअड्डों पर विमान ईंधन की आपूर्ति के लिए केंद्रशासित सेना अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों पर एस्मा लगा दिया है। मालूम हो कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के 55000 से अधिक अधिकारी वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर बुधवार से हड़ताल पर हैं।

First Published : January 9, 2009 | 6:00 PM IST