टेक-ऑटो

Apple ‘Awe dropping’ Event: iPhone 17, iPhone Air और Pro Max के साथ नए Watch और AirPods हुए लॉन्च

Apple 'Awe dropping' Event: Apple ने अपने “Awe Dropping” इवेंट में iPhone 17 सीरीज, नया iPhone Air, Apple Watch 11 और AirPods Pro 3 लॉन्च किए।

Published by
हर्ष शिवम   
Last Updated- September 10, 2025 | 10:14 AM IST

Apple event 2025: Apple ने 9 सितंबर को अपने “Awe Dropping” इवेंट में iPhone 17 सीरीज और कई नए गैजेट्स पेश किए। इस इवेंट में नए iPhone, Apple Watch और AirPods Pro 3 को दिखाया गया।

iPhone 17 सीरीज

इस बार Apple ने चार मॉडल पेश किए हैं – iPhone 17, नया iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max। हर मॉडल में बड़े अपडेट हैं।

iPhone 17 (स्टैंडर्ड मॉडल):

  • 6.3 इंच की ProMotion स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की ब्राइटनेस।

  • Ceramic Shield 2 डिस्प्ले, जो 3 गुना ज्यादा स्क्रैच-रेजिस्टेंट।

  • नया A19 चिप (3nm), तेज GPU और बेहतर AI परफॉर्मेंस।

  • कैमरा: 48MP ड्यूल Fusion कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड।

  • फ्रंट कैमरा: Center Stage के साथ AI आधारित वीडियो कॉल।

  • बैटरी: iPhone 16 की तुलना में 8 घंटे ज्यादा वीडियो प्लेबैक।

  • स्टोरेज: बेस मॉडल अब 256GB से शुरू।

iPhone Air (सबसे पतला iPhone):

  • डिजाइन: 5.6mm पतला, 6.5 इंच की स्क्रीन, Titanium बॉडी।

  • प्रदर्शन: A19 Pro चिप, MacBook Pro जैसी GPU परफॉर्मेंस।

  • कैमरा: 48MP Fusion रियर, 18MP Center Stage फ्रंट।

  • बैटरी: दिनभर की बैटरी और नया स्लिम MagSafe बैटरी पैक।

  • कनेक्टिविटी: eSIM only और N1 + C1X चिप।

iPhone 17 Pro और Pro Max:

  • नया एल्यूमिनियम बॉडी और Plateau कैमरा लेआउट।

  • पहली बार iPhone में वॉपर चैंबर कूलिंग।

  • बैटरी: Pro Max में अब तक की सबसे लंबी बैटरी लाइफ (39 घंटे वीडियो)।

  • कैमरा: ट्रिपल 48MP रियर कैमरा, 8x ऑप्टिकल और 40x डिजिटल ज़ूम।

  • स्टोरेज: बेस मॉडल 256GB से शुरू।

Apple Watch

Apple ने नए वॉच मॉडल भी लॉन्च किए:

Apple Watch Series 11:

  • पहले से दोगुनी स्क्रैच-प्रतिरोधक।

  • 5G कनेक्टिविटी।

  • स्वास्थ्य फीचर्स: ब्लड प्रेशर पैटर्न, बेहतर नींद ट्रैकिंग।

  • नया डिज़ाइन: Space Grey और नए बैंड।

Apple Watch Ultra 3:

  • सबसे बड़ी स्क्रीन, LTPO3 तकनीक।

  • 5G और सैटेलाइट कनेक्टिविटी।

  • बैटरी: 42 घंटे।

  • नए Ultra रग्ड बैंड।

Apple Watch SE 3:

  • S10 चिप द्वारा पावर।

  • जेस्चर रिकग्निशन, तापमान सेंसर, नींद एप्निया डिटेक्शन।

  • बैटरी: 18 घंटे, 2x फास्ट चार्जिंग।

AirPods Pro 3

  • स्वास्थ्य ट्रैकिंग: हृदय गति सेंसर और 50+ वर्कआउट सपोर्ट।

  • Apple Intelligence के साथ Live Translation।

  • डिज़ाइन: छोटा, बेहतर फिट, IP57 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट।

  • ऑडियो: नया अल्ट्रा-लो नॉइज माइक्रोफोन और बेहतर ANC।

  • बैटरी: 10 घंटे तक ट्रांसपेरेंसी मोड में।

First Published : September 10, 2025 | 10:09 AM IST