facebookmetapixel
Advertisement
बाजार हलचल: सेबी संबंधित पक्षकार लेनदेन के नियम आसान करेगा, पीएमएस सह-निवेश में तेजीअमेरिका-भारत के शेयर महंगे, यूरोप में ज्यादा आकर्षक FCF यील्ड: गोल्डमैन सैक्सSIP लहर पर सवार स्मॉलकैप फंड, 5 साल में 5 गुना बढ़ा AUMकेमिकल सेक्टर का दमदार प्रदर्शन, कम लागत वाली इन्वेंट्री से बढ़ा मुनाफाEditorial: डेरिवेटिव ट्रेडिंग में घट रही खुदरा भागीदारी, फिर भी छोटे निवेशकों का नुकसान बढ़ाखाद्य तेलों का आयात बढ़ा, आत्मनिर्भरता की राह में तकनीक नहीं नीतियां बन रहीं बाधापाकिस्तान में मुनीर की बढ़ती ताकत: नए कानूनों के पीछे डर और सत्ता बचाने की कोशिश?इस हफ्ते खुलेंगे 6 नए म्युचुअल फंड, ICICI Pru MF के 3 लाइफ साइकिल फंड पर रहेगी सबकी नजरपीयूष गोयल 200 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान जाएंगे, निवेश बढ़ाने पर जोरग्रासिम का FY27 में ₹2 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य, नए कारोबार से ग्रोथ को रफ्तार: कुमार मंगलम बिड़ला

टोटालएनर्जीज में तब्दील होगी टोटाल

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:21 AM IST

फ्रांस की ऊर्जा कंपनी टोटाल अब ऊर्जा कंपनी के तौर पर अपनी पहचान बनाने के लिए टोटालएनर्जीज में तब्दील होगी।
टोटालएनर्जीज ने कहा है कि वह वैश्विक स्तर पर ऊर्जा का उत्पादन एवं बिक्री करती है। वह तेल एवं जैव ईंधन, प्राकृतिक गैस और ग्रीन गैसों, अक्षय ऊर्जा और बिजली का उत्पादन करती है।
कंपनी ने एक बयान में कहा है कि इस बदले हुए नाम के अनुरूप, टोटालएनर्जीज नई विजुअल पहचान को अपना रही है। इस रीब्रांडिंग को शुक्रवार को हुई कंपनी के ऑर्डिनरी एवं एक्स्ट्राऑर्डिनरी शेयरधारकों की बैठक में मंजूरी प्रदान की गई।
टोटालएनर्जीज के चेयरमैन एवं मुख्य कार्याधिकारी पैट्रिक पोयूयाने ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य ऊर्जा पारेषण में विश्वस्तरीय कंपनी बनना है। यही वजह है कि टोटाल बदलाव ला रही है और टोटालएनर्जीज बन रही है।’

Advertisement
First Published - May 28, 2021 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement