facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाईभीषण गर्मी और लू का असर: IEX पर 32% महंगी हुई बिजली, दाम बढ़कर ₹5.2 प्रति यूनिट पर पहुंचाFY27 में निर्यात का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार भारत, डंपिंग पर लगेगी लगाम; बढ़ेगा घरेलू विनिर्माण: गोयल

बार-बार नंबर बदलने का झंझट होगा खत्म

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 6:03 PM IST

दूरसंचार विभाग मोबाइल नंबर स्थानांतरण (मोबाइल नंबर पोटर्बलिटी; एमएनपी) सुविधा के लाइसेंस की घोषणा मार्च के पहले हफ्ते तक कर देगा। केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ए. राजा ने इस बात की घोषणा गुरुवार को राज्यसभा में की।
राजा ने बताया, ”एमएनपी सुविधा के लिए लाइसेंस 5 मार्च 2009 तक दे दिए जाएंगें। सफल एजेंसियों को इस दिन तक सहमति पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) भी दे दिया जाएगा।” चयनित एजेंसी मोबाइल उपभोक्ताओं को बगैर मोबाइल नंबर बदले ऑपरेटर बदलने की अनुमति देगी।
अपने दिशानिर्देश में दूरसंचार विभाग ने देश को दो भागों में बांटा है। हरेक भाग में 11 सर्किलों को शामिल किया गया है। एमएनपी सेवा में हो रहे विलंब को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही सरकार को अंतत: सफाई देनी ही पड़ी।
सरकार ने कहा कि इस सेवा में कोई देरी नहीं की जा रही है। पिछले साल अगस्त में जारी दूरसंचार विभाग के दिशानिर्देश में अनुमान जताया गया था कि देश के सभी महानगरों में एमएनपी सेवा का लाइसेंस अगले 6 महीने में जारी कर दिए जाएंगे। वहीं एक साल के अंदर इस सेवा का लाभ पूरे देश को दे दिया जाएगा।

Advertisement
First Published - February 26, 2009 | 11:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement