facebookmetapixel
Advertisement
EPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकार

बुलंद इमारत से ही दरक गई नींव!

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 6:07 AM IST

मेरा अनुभव बताता है कि रियल एस्टेट कारोबार की सफलता की पुरानी कहानियां आम तौर पर नए हालात में लागू नहीं होती हैं।


हमें हालात के साथ खुद को बदलना आना चाहिए यानी जैसा समय हो, वैसी ही कारोबारी नीतियां भी हों। अकीरा मोरी

अगर अकीरो मोरी सरीखे लोगों के अनुभवों से सीख लेकर और वक्त की चाल भांपकर रियल एस्टेट सेक्टर खुद को बदल लेता तो आज तस्वीर कुछ और ही होती।

कम से कम 2001 से 2007 के स्वर्णिम दौर में लगातार नित नई और बुलंद इमारतों को खड़ा करने वाले इन कारोबारियों के पैरों तले जमीन 2008 में यूं अचानक तो न खिसक जाती।


जबकि प्रॉपर्टी के मुंहमांगे दाम वसूल कर दोनों हाथों से लड्डू बटोरने में व्यस्त इन कारोबारियों को मंदी की आहट पाते ही 2007 के आखिर से विशेषज्ञ चेताने लगे थे।

इसके बावजूद उन्होंने मोटा मुनाफा कमाने के लिए ऊंचे दामों की अपनी रणनीति बरकरार रखी। और अगर कुछ ने हालात के साथ अपने को बदला भी तो मामूली तौर पर।


उन्होंने भी कीमत सीधे-सीधे न घटाकर प्रॉपर्टी के साथ तमाम तरह की आकर्षक योजनाओं के साथ लोगों को लुभाने की रणनीति अपनाई।

वैसे दाम न घटाने के पीछे उनकी भी कुछ मजबूरियां भी थीं। मसलन, मंदी के आने से पहले ही ये कारोबारी ऊंची कीमतों पर तमाम जगहों पर बड़ी-बड़ी जमीनें खरीद कर ऊंची लागतों पर ढेरों प्रोजेक्ट खड़े चुके थे।


चांदी काटने की इसी होड़ ने रियल एस्टेट के ताबूत में पहली कील ठोंकी, और वह यह कि बड़े शहरों में मांग से कहीं ज्यादा सप्लाई हो गई।

अब हालत यह है कि इन योजनाओं में इतनी बड़ी तादाद में रकम फंसाने के बाद इन्हें खरीदारों को चिराग लेकर ढूंढ़ना पड़ रहा है।


जाहिर है, ऊंची लागत में तैयार किए प्रोजेक्ट्स और गधे के सिर के सींग की तरह से गायब खरीदारों ने उन्हें सांप-छछूंदर वाली हालत में पहुंचा दिया है।

और जब तैयार प्रोजेक्ट ही न बिक पा रहे हों तो ऐसे में नए प्रोजेक्ट शुरू करना तो उनके लिए आ बैल मुझे मार वाली मिसाल ही है।

नए की तो खैर बात ही छोड़िए, धराशाई हो चुके शेयर बाजार, ऊंची ब्याज दरें और मंदी से घबराकर कर्ज बांटने में फूंक-फूंक कर कदम रख रहे बैंकों के चलते उनके लिए अधबने प्रोजेक्ट को ही पूरा करने के लिए धन जुटाने में खासे पापड़ बेलने पड़ रहे हैं।

मांग में कमी का आलम तो यह है कि चाहे वह रिहाइशी संपत्ति हो या फिर ऑफिस या रिटेल, सभी जगह यह इस साल अब तक 30 फीसदी तक गिर चुकी है।

हालत यह है कि चंद दिनों पहले रियल एस्टेट की महारथी कंपनी डीएलएफके चेयरमैन के.पी. सिंह को सार्वजनिक रूप से यह दुखड़ा रोना पड़ गया कि घरों के लिए खरीदार ढूंढ़े नहीं मिल रहे हैं।

हालांकि इसके बाद डीएलफ के साथ-साथ यूनीटेक ने भी मरता क्या न करता कि तर्ज पर कीमतों में 10 फीसदी कटौती का ऐलान कर दिया। और यह सिलसिला यहीं नहीं थमा, बल्कि बिल्डरों के दो प्रमुख संगठनों ने भी मिलकर दामों में 5 से 10 फीसदी की कमी कर दी।

इसके अलावा, एस्टेट एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आंकड़े बता रहे हैं कि ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गुड़गांव और मुंबई जैसे शहरों में रिटेल क्षेत्र में भी किराए में 15 से 30 प्रतिशत की कमी आ चुकी है।

इसके बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल सकी क्योंकि गिरावट का सिलसिला देखकर ग्राहक भी चौकन्ने हो गए। वे कीमतें और गिरने की आस में दम साध कर बैठ गए।

ग्राहकों की यह रणनीति उनके लिए और महंगी साबित हो रही है क्योंकि ऊंची ब्याज दरों के चलते अगर एक साल उनकी प्रॉपर्टी नहीं बिकी तो उसकी कीमत का अमूमन 20 प्रतिशत खर्च उन्हें और झेलना पड़ जाएगा।

अब रियल एस्टेट सेक्टर और दाम घटाने की बजाय बैंकों से गुहार लगा रहा है कि वे ब्याज दर घटाकर 7 फीसदी कर दें। जबकि हाल ही में जारी हुई गोल्डमैन साच की एक रिपोर्ट साफ कह रही है कि महंगाई के चलते लोगों पर बढ़ा बोझ ।

मंदी के चलते गिरी बोनस- वेतन बढ़ोतरी पर गाज के चलते उनके सामने संपत्तियों के दाम में तकरीबन 30 फीसदी तक कमी करने के अलावा कोई चारा नहीं है।

ऐसे में अहम सवाल यह उठता है कि बैंक ब्याज दरें घटाएं या फिर रियल एस्टेट कारोबारी दाम और कम करें? इसी का जवाब बिानेस स्टैंडर्ड ने व्यापार गोष्ठी के माध्यम से देशभर के प्रबुध्द पाठकों, कारोबारियों और विशेषज्ञों से जानने की कोशिश की है।

Advertisement
First Published - December 1, 2008 | 12:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement