facebookmetapixel
Advertisement
म्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशान

ब्रिटेन की कंपनी एस्डा के साथ TCS का बहुवर्षीय करार

Advertisement

TCS ब्रिटेन की दिग्गज खुदरा कंपनी एस्डा को डिजिटल रूप से बदलने में मदद करेगी

Last Updated- October 04, 2023 | 9:49 PM IST
TCS

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने ब्रिटेन की दिग्गज खुदरा कंपनी एस्डा के साथ कई वर्षों के लिए साझेदारी करने की आज घोषणा की। टीसएस ब्रिटेन की कंपनी को डिजिटल बदलाव में मदद के अलावा नए जमाने का आईटी परिचालन मॉडल स्थापित करने में सहायता करेगी।

एस्डा अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट से अलग होने के बाद अपने कारोबारी मॉडल को दुरुस्त कर रही है। टीसीएस के साथ हुए इस सौदे की रकम का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। इस साझेदारी के तहत एस्डा टीसीएस के क्लाउड, एआई और सुरक्षा समाधानों का लाभ लेगी ताकि कंपनी को सुचारू, ससमय और सुरक्षित रूप से विनिवेश प्रदान करने में मदद मिल सके।

टीसीएस एस्डा को अपने ग्राहक अनुभव और नवोन्मेष क्षमताओं को बढ़ाने में भी सक्षम बनाएगी ताकि उनकी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिल सके। टीसीएस एस्डा की आपूर्ति श्रृंखला को ठीक करने, खरीद और बिक्री प्रक्रियाओं, एचआर प्रक्रियाओं, गोदाम प्रबंधन और ई-कॉमर्स प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए क्लाउड वाला ईआरपी प्लेटफॉर्म लागू करेगी।

एस्डा के मुख्य कार्याधिकारी मोहसिन एस्सा ने कहा, ‘हमारे पास एस्डा को विकसित करने के लिए एक दीर्घकालिक दृष्टिकोण है और हमारी तकनीक इस दृष्टिकोण को वितरित करने में एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा बनेगी।

हमने टीसीएस के साथ इसलिए साझेदारी की है क्योंकि वे खुदरा प्रौद्योगिकी परिवर्तन और नवाचार में अनुभव लाती है। हम अपनी डिजिटल बदलाव में तेजी लाने और अपने व्यवसाय की क्षमता को उजागर करने के लिए उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।’

Advertisement
First Published - October 4, 2023 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement