facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

TCS का AI पर फोकस, नेतृत्व में किया बदलाव

Advertisement

कंपनी ने 1 जुलाई, 2025 से जनार्दन संतनम को मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईओ) नियुक्त किया है।

Last Updated- July 02, 2025 | 10:23 PM IST
TCS Q1 Results
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

एआई-फर्स्ट की दिशा में बढ़ने पर फोकस करते हुए देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने शीर्ष स्तर पर परिवर्तनों का ऐलान किया है। इसके तहत कंपनी ने 1 जुलाई, 2025 से जनार्दन संतनम को मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईओ) नियुक्त किया है। वह मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) आरती सुब्रमण्यन को रिपोर्ट करेंगे।

कंपनी ने यह भी कहा कि अल्टीमैटिक्स के प्रमुख कृष्णकांत नारायणराव संतनम को रिपोर्ट करेंगे। अल्टीमैटिक्स आंतरिक प्लेटफॉर्म है जो टीसीएस कर्मचारियों को विभिन्न संसाधनों और सेवाओं तक पहुंच उपलब्ध कराता है।

टीसीएस के मुख्य कार्य अधिकारी और प्रबंध निदेशक के कृत्तिवासन ने इन परिवर्तनों की घोषणा करते हुए कर्मचारियों को भेजे आंतरिक ईमेल में लिखा है, ‘टीसीएस का एआई-फर्स्ट परिवर्तन संस्कृति के साथ-साथ तकनीक से भी जुड़ा हुआ है। इसके लिए सभी कार्यों और समूहों में असाधारण सहयोग तथा आपमें से प्रत्येक की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता होगी।’ बिजनेस स्टैंडर्ड ने भी यह ईमेल को देखा है।

सनातनम 25 वर्षों से टीसीएस के साथ हैं। उन्हें प्रौद्योगिकी, डिलिवरी, डोमेन तथा कौशल विकास में गहरा अनुभव है। कृत्तिवासन ने यह भी स्वीकार किया कि पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने साक्षात्कारों के लिए जेन-एआई संचालित कोच, कर्मचारी सेवाओं के लिए एआई-सहायक, अनुबंध अनुपालन के लिए एआई-सहायक जैसे एआई-संचालित समाधान तैयार किए हैं।

टीसीएस ने आईओटी और डिजिटल इंजीनियरिंग सेवाओं के प्रमुख के रूप में श्रीनिवास चक्रवर्ती की पदोन्नति की भी घोषणा की है। यह 1 जुलाई, 2025 से प्रभावी होगी। वह रघु अय्यास्वामी से यह पदभार ग्रहण करेंगे जो 30 सितंबर, 2025 को टीसीएस से सेवानिवृत्त होंगे। चक्रवर्ती भी सीओओ सुब्रमण्यन को रिपोर्ट करेंगे। टीसीएस 10 जुलाई को वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के अपने नतीजों का ऐलान करेगी।

Advertisement
First Published - July 2, 2025 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement