facebookmetapixel
Advertisement
TCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधाEditorial: अंकारा बैठक के अस्पष्ट नतीजे, ट्रंप के रुख ने खड़े किए नए सवालटाटा संस की लिस्टिंग पर इतना शोर क्यों? जानिए RBI के नए संशोधन का असली मतलबभारत-यूरोप साझेदारी: व्यापार से आगे बढ़कर नए सहयोग का वक्तअमेरिका और ईरान में तनाव से बढ़ी चिंता, भारत के पास 60 दिन का तेल भंडार; फिर भी महंगाई का खतरा

समुराई से हाथ मिलाएगी टाटा टेली

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:25 AM IST

टाटा टेलीसर्विसेज जीएसएम मोबाइल सेवा लॉन्च करने के लिए जापानी दूरसंचार कंपनी एनटीटी डोकोमो के साथ हाथ मिलाने की योजना बना रही है।
टाटा टेली अब तक सीडीएमए सेवा मुहैया करा रही है, जबकि वह जल्द ही नए ब्रांड नाम के तहत जीएसएम मोबाइल सेवा भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसके लिए टाटा टेली और एनटीटी डोकोमो, दोनों के नाम से नई सेवा शुरू कर सकती है।
मौजूदा समय में टाटा टेली टाटा इंडिकॉम के तहत सीडीएमए सेवा उपलब्ध करा रही है। टीटीएसएल के मुख्य विपणन अधिकारी लॉयड मथाइस ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि कंपनी टाटा टेली और एनटीटी डोकोमो के संयुक्त ब्रांड नाम से नई जीएसएम सेवा शुरू करेगी। हालांकि अभी ब्रांड का नाम तय नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि टीटीएसएल 22 सर्किलों में सीडीएमए सेवा दे रही है और कंपनी सीडीएमए ब्रांड का नाम नहीं बदलना चाहती है। टाटा टेली जीएसएम के लिए एनटीटी डोकोमो से इसलिए भी साझा करने की तैयारी में है, ताकि डोकोमो की तकनीक और वैल्यू एडेड सेवा को भारतीय बाजार में पेश किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि जापानी दूरसंचार कंपनी एनटीटी डोकोमो ने पिछले साल नवंबर में टाटा टेली की 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। टाटा टेली को पिछले साल जीएसएम सेवा शुरू करने के लिए लाइसेंस मिला था और कंपनी अब इस सेवा को बड़े पैमाने में शुरू करने की तैयारी कर रही है।
कंपनी इस सेवा पर करीब 100 अरब रुपये (2 अरब डॉलर) खर्च करेगी। कंपनी इस सेवा की शुरुआत दक्षिण भारत से करेगी, उसके बाद पूर्वी क्षेत्र में इसका विस्तार किया जाएगा।

Advertisement
First Published - April 28, 2009 | 9:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement