कंपनियां

Tata Power की कानपुर को खुशखबरी! इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने के लिए खुलेंगे 12 EV चार्जिंग स्टेशन

टाटा पावर समूह की कंपनी TPEVCSL ने कानपुर में छह स्थानों पर 12 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए कानपुर नगर निगम के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 30, 2023 | 3:32 PM IST

टाटा पावर की इकाई टाटा पावर ईवी चार्जिंग सॉल्यूशंस कानपुर में छह स्थानों पर 12 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन लगाएगी। कंपनी ने इसके लिए कानपुर नगर निगम के साथ एक समझौता किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ”टाटा पावर समूह की कंपनी टाटा पावर ईवी चार्जिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड (TPEVCSL) ने कानपुर में छह स्थानों पर 12 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए कानपुर नगर निगम के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।”

बयान के अनुसार यह समझौता कानपुर में ईवी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है। ये चार्जिंग स्टेशन शहर के प्रमुख स्थानों पर स्थित होंगे, जिनमें कृष्णा नगर, सेन पारा पुलिस चौकी, मोती झील पार्किंग, गोल चौराहा और विजय नगर चौराहा शामिल हैं।

First Published : November 30, 2023 | 3:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)