facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स

टाटा पावर ने रक्षा कारोबार टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स को बेचा

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 9:57 PM IST

टाटा पावर कंपनी ने टाटा संस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड को अपना रक्षा व्यवसाय बेच दिया है। यह सौदा 1,076 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज मूल्य पर अग्रिम भुगतान के साथ किया गया है।
टाटा पावर ने एक बयान में कहा है कि रक्षा कारोबार की बिक्री कंपनी की गैर-प्रमुख परिसंपत्तियों को भुनाने और ऋण बोझ को कम करने की उसकी रणनीतिक योजना का हिस्सा है। कंपनी ने कहा है कि इस बिक्री को ‘स्कीम ऑफ अरेंजमेंट’ के अनुसार पूरा किया गया है जिसे नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल के मुंबई और हैदराबाद पीठ ने क्रमश: दिसंबर 2019 और मार्च 2020 में मंजूरी दी थी।
टाटा पावर के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा, ‘रक्षा कारोबार की बिक्री गैर-प्रमुख परिसंपत्तियों एवं कारोबार को भुनाने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। इस बिक्री से कंपनी को अपना ऋण बोझ घटाने और प्रमुख कारोबारी क्षेत्रों जैसे नवीकरणीय ऊर्जा, वितरण एवं नई सेवा आधारित कारोबार पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। इससे हमारे शेयरधारकों को अधिक मूल्य मिलेगा।’ स्ट्रैटेजिक इंजीनियरिंग डिवीजन (एसईडी) टाटा पावर का एक गैर-प्रमुख रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स इकाई है। यह प्रमुख रक्षा उपकरणों के स्वदेशी डिजाइन, विकास, उत्पादन एवं आपूर्ति जैसे क्षेत्रों में कार्यरत है।

Advertisement
First Published - November 3, 2020 | 12:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement