facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय ब्लैक टाइगर झींगे ने की रिकॉर्ड वापसी, 5 साल में 4 गुना बढ़ा निर्यात; कमाई ₹4,974 करोड़ के पारमुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्तऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंगजून में हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 22% की भारी बढ़त के साथ बिके 25 लाख वाहनभारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाहBEML का मेगा प्लान: R&D खर्च 150% बढ़ाया, विनिर्माण के साथ अब टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की तैयारीइफ्को-टोक्यो की तर्ज पर देश में जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलानसिटीमॉल का दांव: तेज डिलिवरी नहीं, कम कीमत से जीतेगा भारत का अगला ई-कॉमर्स बाजार16वें वित्त आयोग ने खत्म की पुरानी परंपरा, राज्यों का अलग GSDP अनुमान नहीं किया जारी; प्रदेश सरकारों की बढ़ी टेंशन‘भुला दिए जाने के अधिकार’ पर नई बहस: क्या AI भी सीखी हुई निजी जानकारी भूल सकता है?

टाटा मोटर्स के शेयर भी हुए नैनो पर सवार

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:48 PM IST

नैनो की लॉन्चिंग तिथि पास आते ही टाटा मोटर्स के शेयरों को मानो पंख लग गए हैं।
9 मार्च को टाटा मोटर्स के शेयर जहां 136.69 रुपये पर थे, वहीं शुक्रवार तक इसमें 21 फीसदी का उछाल आ चुका है। फिलहाल इसके एक शेयर की कीमत 164.95 रुपये तक पहुंच गई है।
सेंसेक्स की तुलना में यह बढ़ोतरी दोगुनी से भी ज्यादा है। इस अवधि में सेंसेक्स में 9.87 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि 9 मार्च को बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक 8,160 पर था जो अब बढ़कर 8,966 हो गया है।
इतना ही नहीं, 9 मार्च से महज 6 कारोबारी सत्र में ही टाटा मोटर्स के शेयर 136.69 रुपये से बढ़कर 18 मार्च को 176.45 रुपये तक पहुंच गए। जानकारों के मुताबिक, इस तेजी की मुख्य वजह हालांकि नैनो रही है, लेकिन कंपनी के वाहनों की मांग में हुई बढ़ोतरी भी इसकी वजह है।
इसके अलावा, टाटा मोटर्स की ओर से वाहन फाइनैंसिंग के लिए उठाए गए कदम भी काफी सकारात्मक साबित हो रहे हैं। कंपनी ने अब तक 11 सार्वजनिक बैंकों से उपभोक्ताओं को कर्ज मुहैया कराने के लिए करार किए हैं।
इनमें आंध्र बैंक, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर ऐंड जयपुर, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नैशनल बैंक जैसे बैंक शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, इस समय बाजार की स्थिति अच्छी नहीं हैं। तरलता संकट दूर करने और वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए ये करार किए गए हैं।
एसएसकेआई सिक्योरिटीज के जानकार एस रामनाथ ने बताया, ”दूसरी जिन चीजों ने कंपनी के शेयर बढ़ाने में मदद की उनमें वाहनों की बढ़ी मांग है। बसों की खरीद के लिए मिले प्रोत्साहन पैकेज से बसों की बिक्री बढ़ी है। इसके अलावा, उद्योग जगत में यह बात कही जा रही है कि ऑटो उद्योग के बुरे दिन अब लद गए हैं।

Advertisement
First Published - March 21, 2009 | 5:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement