facebookmetapixel
Advertisement
व्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार का कड़ा रुख, आज देना होगा जवाबबाल शोषण कंटेट मामले में मेटा के जवाब के बाद सरकार लेगी एक्शन: आईटी सचिवमहाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी, विंटर सेशन में आ सकता है बिलITR भरने के बाद कितने दिन में खाते में आता है रिफंड? जानें देरी की वजहें और क्या कहते हैं एक्सपर्टTCS Q1FY27 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹13,349 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलानचॉइस इंटरनेशनल को NHIS से ₹900 करोड़ का निवेश, ब्रोकिंग कारोबार को मिलेगी नई रफ्तारQ1 Preview: Reliance रहेगा नरम, ONGC-OIL को फायदा! ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकEPFO वेबसाइट नहीं खुल रही? 15 जुलाई तक मिलेगा ब्याज, तब तक इन तरीकों से करें PF बैलेंस चेकLife Insurance Outlook: जून में मजबूत ग्रोथ के बाद किन इंश्योरेंस शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज? जानिए टॉप पिकQ1 Preview: कच्चे माल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, फिर भी इन 4 FMCG शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज

Swiggy ने बड़े ऑर्डर को पूरा करने के लिए ‘एक्सएल’ बेड़ा पेश किया

Advertisement

पिछले कुछ सप्ताह से पायलट आधार पर चल रहे इस 'एक्सएल' बेड़े को शनिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के दिन गुरुग्राम में औपचारिक रूप से शुरू किया गया।

Last Updated- October 05, 2024 | 3:23 PM IST
Swiggy Q2 Results
Representative Image

ऑनलाइन ऑर्डर पर खान-पान का सामान पहुंचाने वाले मंच स्विगी ने शनिवार को बड़े ऑर्डर को एक बार में पूरा करने के लिए औपचारिक रूप से ‘एक्सएल’ बेड़े को पेश किया।

इससे कुछ ही घंटों पहले स्विगी ने खान-पान के उत्पाद 10 मिनट में पहुंचाने वाली सेवा ‘बोल्ट’ पेश की थी। हालांकि यह सेवा फिलहाल चुनिंदा शहरों में उपलब्ध है।

स्विगी अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) भी लाने की तैयारी कर रही है। पिछले कुछ सप्ताह से पायलट आधार पर चल रहे इस ‘एक्सएल’ बेड़े को शनिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के दिन गुरुग्राम में औपचारिक रूप से शुरू किया गया।

स्विगी ने कहा, “अपने आधिकारिक शुरुआत पर स्विगी एक्सएल ईवी बेड़े ने गुरुग्राम और बादशाहपुर निर्वाचन क्षेत्रों में 580 से अधिक मतदान केंद्रों पर चुनाव अधिकारियों को 3,500 भोजन के डब्बे वितरित किए। यह सेवा जिला प्रशासन को निःशुल्क प्रदान की गई।”

स्विगी ‘फूड मार्केटप्लेस’ के राष्ट्रीय कारोबार प्रमुख सिद्धार्थ भाकू ने कहा कि खाद्य वितरण सेवाएं नए उपभोग अवसरों और आपूर्ति को बढ़ावा देकर तथा उपभोक्ता आधार के विस्तार को सक्षम बनाकर भारत में खान-पान (एफ एंड बी) क्षेत्र की समग्र वृद्धि में मदद कर रही हैं।

भाकू ने कहा कि आने वाले हफ्तों में इस सेवा को और शहरों में भी शुरू किया जाएगा।

Advertisement
First Published - October 5, 2024 | 3:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement