facebookmetapixel
Advertisement
महिला उद्यमियों का डिजिटल पेमेंट पर भरोसा बढ़ा, लेकिन फ्रॉड और डेटा सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती: स्टडीमानसून की धीमी चाल, दलहन फसलों का रकबा 30% घटाTata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?

सुभिक्षा के स्टोरों में फेरबदल

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:42 AM IST

खानपान का सामान और राशन, सब्जी यानी ग्रॉसरी बेचने वाली रिटेल शृंखला सुभिक्षा ट्रेडिंग सर्विसेज ने अपने कम से कम 10 फीसदी स्टोरों को पुनर्स्थापित करने की योजना बनाई है।


कंपनी ने मांग में कमी और मार्जिन पर पड़ रहे अधिक किराए के बोझ को देखते हुए यह फैसला किया है।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह देश में आर्थिक मंदी के कारण अपनी विस्तार योजनाओं पर भी फिलहाल धीमी गति से चल रही है। कंपनी मौजूदा तिमाही के लिए अपनी विस्तार योजना में 10-12 फीसदी की कटौती कर सकती है।

सुभिक्षा के अध्यक्ष मोहित खट्टर ने कहा, ‘मौजूदा मंदी से हरेक कंपनी प्रभावित हुई है। लेकिन इसका यह मतलब भी नहीं है कि हमने अपने सभी स्टोर बंद कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान हम विस्तार योजना पर धीमी गति से बढ़ रहे हैं, लेकिन अगली तिमाही हमारे विस्तार के लिहाज से सामान्य रहेगी।’

चेन्नई की कंपनी सुभिक्षा के पूरे देश में फिलहाल 1650 स्टोर हैं और उसने 2010 के अंत तक 3000 स्टोर खोलने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा, ‘मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों, जहां संपत्ति की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, में हमने अपने ज्यादातर स्टोर पुनर्स्थापित किए हैं। हम जनवरी तक अपने सभी स्टोर पुन: खोल देंगे।’

सुभिक्षा मुंबई में लगभग 115 स्टोर और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 200 स्टोर चलाती है। जब उनसे एफएमसीजी कंपनियों की ओर से सुभिक्षा को आपूर्ति बंद कर दिए जाने की खबर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका खंडन करते हुए कहा, ‘हमने एसएपी व्यवस्था के क्रियान्वयन को लेकर जान-बूझ कर कर आपूर्ति कम कर दी थी। जनवरी तक सब कुछ ठीक-ठाक हो जाएगा।’

मौजूदा समय में संपत्ति किराए में और अधिक गिरावट की संभावना को भांप कर कंपनी अपनी कंज्यूमर डयूरेबल रिटेलिंग योजना को पहले ही 6 महीने के लिए टाल चुकी है। डयूरेबल्स उद्यम जनवरी में शुरू किया जाना था, लेकिन अब इसके मई-जून में शुरू किए जाने की संभावना है।

सुभिक्षा के प्रबंध निदेशक आर. सुब्रमण्यम ने बिजनेस स्टैंडर्ड को हाल ही में बताया था, ‘हमें किराए में 35-40 फीसदी की गिरावट आने की उम्मीद है। इसका मतलब हुआ कि आपको अपने किराया खर्च में 20 से 30 फीसदी की बचत करने के लिए कुछ और समय तक इंतजार करना चाहिए।’

कंपनी ने एनसीआर और मुंबई जैसे कुछ शहरों में घाटे में चल रहे कारोबार की वजह से सब्जियों और फलों की बिक्री पहले ही बंद कर दी है। सुब्रमण्यम ने इस साल के शुरू में घोषणा की थी कि कंपनी रिटेल और ग्रॉसरी फॉर्मेट की विस्तार योजनाओं पर तकरीबन 1200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

Advertisement
First Published - December 16, 2008 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement