facebookmetapixel
Advertisement
DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?Market Outlook: RBI ने दी राहत, लेकिन एक्सपर्ट्स का अलर्ट! West Asia में तनाव बढ़ा तो शेयर बाजार पर पड़ सकता है बड़ा असर4 साल की सुस्ती के बाद क्या लौटेगी QSR कंपनियों की चमक? ब्रोकरेज ने दिए 47% तक अपसाइड के टारगेटRBI MPC Meet: ब्याज दर 5.25% पर बरकरार, लेकिन RBI ने ट्रंप के टैरिफ और तेल की कीमतों पर जताई बड़ी चिंताRBI MPC August 2026: रीपो रेट स्थिर, लेकिन क्या आगे ब्याज दरों में कटौती की बन सकती है गुंजाइश? जानें क्या हैं RBI के संकेतRBI MPC 2026: RBI ने रीपो रेट क्यों नहीं बदली? फैसले के पीछे की 5 बड़ी वजहेंRBI MPC 2026: ब्याज दर स्थिर, लेकिन क्या सिस्टम में बढ़ेगी नकदी? RBI गवर्नर ने क्या कहाRBI MPC Meeting Highlights: गवर्नर संजय मल्होत्रा के 10 बड़े ऐलानRBI MPC 2026: महंगाई का अनुमान घटाया, ग्रोथ बढ़ाई… जानिए CPI और GDP पर गवर्नर ने क्या कहा

आईएचएस मार्किट को खरीदेगी एसऐंडपी ग्लोबल

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:42 PM IST

प्रमुख डेटा कंपनी एसऐंडपी ग्लोबल इंक ने 44 अरब डॉलर के एक सौदे के तहत आईएचएस मार्किट लिमिटेड को खरीदने के लिए सहमति जताई है। यह 2020 का सबसे बड़ा विलय सौदा होगा जिससे तगड़ी प्रतिस्पर्धा वाले वित्तीय सूचना बाजार में एक दमदार कंपनी तैयार होगी। इस सौदे में 4.8 अरब डॉलर का ऋण भी शामिल है जिससे संकेत मिलता है कि कोविड-19 के टीकों को विकसित करने में मिल रही सफलता के कारण आर्थिक परिदृश्य में सुधार के मद्देनजर सौदा संबंधी गतिविधियों में भी तेजी आ रही है।
रेफिनिटिव के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर तिमाही में 1 लाख करोड़ डॉलर से अधिक मूल्य के लेनदेन के साथ रिकॉर्ड सौदे हुए। अधिकतर सौदे प्रौद्योगिकी एवं स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों पर केंदित थे। इस सौदे की शर्तों के अनुसार, आईएचएस मार्किट के प्रत्येक शेयर को एसऐंडपी ग्लोबल के 0.2838 शेयरों के एक निश्चित अनुपात में बदला जाएगा। दोनों कंपनियों ने एक बयान में इसका खुलासा किया है। सौदा पूरा होने के बाद, एसऐंडपी ग्लोबल के शेयरधारकों की एकीकृत कंपनी में करीब 67.75 फीसदी हिस्सेदारी होगी जबकि जबकि आईएचएस मार्किट के शेयरधारकों की हिस्सेदारी लगभग 32.25 फीसदी होगी।
एसऐंडपी ग्लोबल विभिन्न देशों और कंपनियों को ऋण संबंधी रेटिंग प्रदान करने वाली एक प्रमुख कंपनी है। इसके अलावा वह दुनिया भर में पूंजी और कमोडिटी बाजारों के आंकड़े भी जारी करती है। वर्ष 2011 में वह एक स्वतंत्र कंपनी बनी थी जब उसकी मूल कंपनी मैकग्रॉ-हिल ने उसे अपने शिक्षा कारोबार से अलग किया था।
आईएचएस मार्किट का गठन 2016 में किया गया था जब आईएचएस ने करीब 6 अरब डॉलर के एक सौदे के तहत मार्किट लिमिटेड का अधिग्रहण किया था। आईएचएस का कारोबारी दायरा ऑटोमोटिव और प्रौद्योगिकी उद्योग के आंकड़ों से लेकर जेन्स डिफेंस वीकली का प्रकाशन तक विस्तृत था।

Advertisement
First Published - December 1, 2020 | 12:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement