स्टार्ट-अप

सरकार से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या एक लाख के पार

पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या 2016 में 450 से बढ़कर इस समय एक लाख से अधिक हो गई है।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 24, 2023 | 8:31 AM IST

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि सरकार से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या 2016 में 450 से बढ़कर इस समय एक लाख से अधिक हो गई है।

उन्होंने यहां उद्यमियों को संबोधित करते हुए भरोसा जताया कि 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी से वृद्धि होगी।

गोयल ने भारत में कारोबारी सुगमता, व्यवसाय शुरू करने और संचालित करने को आसान बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

First Published : September 24, 2023 | 8:31 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)