कंपनियां

SpiceJet कर रही फंड जुटाने की तैयारी, 11 दिसंबर को होगी बोर्ड की बैठक

स्पाइसजेट के प्रवर्तक अजय सिंह 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक जुटाने के लिए वैश्विक स्तर पर कई लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 07, 2023 | 4:28 PM IST

विमानन कंपनी स्पाइसजेट के निदेशक मंडल की बैठक 11 दिसंबर को होगी। इसमें तरजीही आधार पर कोष जुटाने के विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जाएगा।

यह घोषणा उन खबरों के बीच आई है कि जिनमें दावा किया गया था कि स्पाइसजेट के प्रवर्तक अजय सिंह 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक जुटाने के लिए वैश्विक स्तर पर कई लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

स्पाइसजेट ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘‘ कंपनी का निदेशक मंडल 11 दिसंबर 2023 को होने वाली अपनी बैठक में अन्य बातों के साथ-साथ तरजीही आधार पर इक्विटी शेयरों और परिवर्तनीय प्रतिभूतियों को जारी करके नई पूंजी जुटाने के विकल्पों पर चर्चा करेगी।’’

यह भी पढ़ें : Paytm का शेयर 20% लुढ़का, इस वजह से आई इतनी बड़ी गिरावट

कंपनी के अनुसार, इन प्रस्तावों पर ‘‘ कंपनी के शेयरधारकों और नियामक की मंजूरी ’’ अनिवार्य होगी।

First Published : December 7, 2023 | 2:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)