facebookmetapixel
Advertisement
Reliance Q1 Results: मुनाफा 22.3 फीसदी घटकर ₹20,946 करोड़ पर, रेवेन्यू में 25% का उछल‘होर्मुज संकट में भी नहीं थमी ट्रेनों की रफ्तार’, बोले PM मोदी: रेलवे के विद्युतीकरण ने देश को बचायामुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर पूर्व जापानी मंत्री के बिगड़े बोल, भारत का करारा जवाब: तथ्यों से कोसों दूर हैं आरोपनिवेश अनुकूलता में गुजरात नंबर वन, लेकिन 60 का आंकड़ा भी नहीं छू सका कोई राज्य; नीति आयोग का खुलासाReliance Retail Q1 Results: नेट प्रॉफिट 14% घटकर ₹2,805 करोड़ पर, लेकिन रेवेन्यू मोर्चे पर मजबूती बरकराररिलायंस का धमाका: क्रूड के बढ़े दामों से O2C बिजनेस का रेवेन्यू 30% उछला, ₹2 लाख करोड़ के पारशरद पवार के अगले कदम पर टिकी महाराष्ट्र की राजनीति, सियासी चुप्पी किसी बड़े राजनीतिक समझौते का संकेतसिर्फ सुरक्षा नहीं, भू-अर्थशास्त्र के नए दौर में भारत को चाहिए स्पष्ट आर्थिक सुरक्षा रणनीतिEditorial: रूसी तेल खरीदने पर भारत को घेरने की तैयारी, अमेरिकी सीनेट में 100% टैरिफ लगाने का प्रस्तावअब डीमैट खातों पर भी मिलेगी SWP और STP की सुविधा, SEBI ने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा

फ्लाइट में देरी को लेकर SpiceJet के कर्मचारियों और यात्रियों के बीच हुई बहस

Advertisement
Last Updated- February 03, 2023 | 11:42 AM IST
SpicJet flight delayed
PTI

एयरलाइन ‘स्पाइसजेट’ के शुक्रवार को सुबह पटना जा रहे विमान के उड़ान भरने में दो घंटे से अधिक विलंब होने पर यात्रियों और एयरलाइन के कर्मचारियों के बीच दिल्ली हवाई अड्डे पर जबरदस्त बहस हो गई।

दिल्ली-पटना उड़ान (8721) में सवार एक यात्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि विमान को हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 से सुबह सात बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरनी थी।

यात्री ने बताया कि एयरलाइन के कर्मचारियों ने पहले कहा कि खराब मौसम की वजह से विमान को उड़ान भरने में देरी हो रही है, लेकिन बाद में तकनीकी समस्या को विलंब की वजह बताया गया।

उसके अनुसार, कई यात्री विलंब को लेकर गुस्से में आ गए और हवाई अड्डे पर उनकी एयरलाइन के कर्मचारियों के साथ तीखी बहस हो गई।

विमान ने आखिरकार सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी। ‘स्पाइसजेट’ की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Advertisement
First Published - February 3, 2023 | 11:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement