facebookmetapixel
Advertisement
जनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी‘1 करोड़ युवाओं को मिलेगी AI ट्रेनिंग’, लाल किले से PM का बड़ा ऐलान, कहा: आज जमाना डेटा सेंटर, AI, क्वॉंटम का80वां स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने 13वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, राजस्थानी पगड़ी में आए नजरलाल किले की प्राचीर से बोले PM: देश अब छोटे सपनों से नहीं चलेगा, बड़े संकल्प के साथ ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ रहे हम80वां स्वतंत्रता दिवस: राजघाट पर बापू को नमन के बाद लाल किला पहुंचे PM मोदी, पहली बार वंदे मातरम गाया गयाअमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजन

स्नैपडील का फास्ट ट्रैक भुगतान विकल्प

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:37 AM IST

प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्नैपडील ने एक ऐसी सेवा शुरू की है जो विक्रेताओं को शिपमेंट की डिलिवरी के तीन दिनों के भीतर भुगतान प्राप्त करने में समर्थ बनाती है। कंपनी ने कहा है कि ‘जल्दी पेमेंट्स’ से भुगतान रसीद का समय 76 फीसदी तक कम हो जाएगा और इससे विक्रेताओं को अपने व्यापार का विस्तार करने, सूची बनाने एवं अन्य व्यावसायिक जरूरतों को प्रबंधित करने के लिए पूंजी का उपयोग करने में मदद मिलेगी।
फरवरी 2021 में स्नैपडील ने अपने एक सर्वेक्षण में पाया कि विक्रेता त्वरित और लचीला भुगतान को वृद्धि के लिए काफी महत्त्वपूर्ण मानते हैं। स्नैपडील ने एक बयान में कहा है कि वैश्विक महामारी ने ऑनलाइन विक्रेताओं के लिए वृद्धि के अपार अवसर पैदा किए हैं लेकिन कार्यशील पूंजी की आसान उपलब्धता न होना उनके लिए, विशेष तौर पर छोटे विक्रेताओं के लिए एक बाधा रही है। कंपनी ने इसे ध्यान में रखते हुए जल्दी पेमेंट्स को तैयार किया है जो विक्रेताओं को अपने शिपमेंट की डिलिवरी के 3 से 7 दिनों के भीतर भुगतान प्राप्त करने के लिए फास्ट ट्रैक भुगतान का विकल्प चुनने का अवसर उपलब्ध कराता है। विक्रेताओं को इस सुविधा के लिए मामूली शुल्क लिया जाएगा जिसे इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।
स्नैपडील के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमारे 100 फीसदी विक्रेता छोटे एवं मझोले विक्रेता हैं। त्वरित भुगतान उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। सीधे विक्रेताओं को शिपमेंट करने से उन्हें अपनी इन्वेंट्री को कहीं अधिक कुशलता से प्रबंधित करने में मदद मिलती है। त्वरित भुगतान से उन्हें अधिक उत्पादन के लिए अपनी पूंजी को प्रबंधित करने में मदद मिलेगी।’
पिछले साल स्नैपडील ने अहमदाबाद, सूरत, जयपुर, इंदौर, हैदराबाद, पानीपत, गुरुग्राम, मुंबई, बेंगलूरु, नई दिल्ली, बहादुरगढ़, यमुना नगर, राजकोट, भिवंडी, आगरा, नोएडा और मथुरा में नए केंद्र खोलकर अपने लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का विकेंद्रीकरण किया था।

Advertisement
First Published - March 26, 2021 | 12:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement