facebookmetapixel
Advertisement
बिना प्रॉपर्टी खरीदे करें रियल एस्टेट में निवेश! Edelweiss MF ला रहा भारत का पहला REIT Index Fund, ₹100 से होगी शुरुआत‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटकाPM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्स

रेजरपे से छोटे कारोबारियों को मिलेगा कर्ज

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 2:31 AM IST

वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी रेजरपे ने भारत के वित्तीय सेवा बाजार में अपनी गहरी पैठ बनाने की कोशिश शुरू कर दी है। टाइगर ग्लोबल और सिकोया के निवेश वाली इस फर्म ने छोटे कारोबारियों के लिए नई ऋण सेवा की शुरुआत की है। इसके तहत कंपनी उन छोटेमोटे कारोबारियों को ऋण उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित करेगी जो आसान एवं लचीले ऋण के लिए विभिन्न विकल्प तलाश रहे हैं। इससे उन्हें नरंतर नकदी प्रवाह को बनाए रखने और उपयुक्त समय-सीमा के साथ उधार पर ब्याज चुकाने में मदद मिलेगी।
रेजरपे ने कारोबारियों के लिए रेहन मुक्त उधारी सेवा शुरू की है जिसे ‘कैश एडवांस’ नाम दिया गया है। कंपनी ने कहा है कि कैश एडवांस के साथ एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम) अपने कार्यशील पूंजी जरूरतों के लिए रेजरपे डैशबोर्ड के जरिये 10 सेकेंड के भीतर 50,000 रुपये से 10 लाख रुपये तक की उधारी ले सकते हैं। यह उनके द्वारा लिए गए ऋण के ट्रैक रिकॉर्ड पर निर्भर करेगा। कंपनी ने इस साल के अंत तक कुल करीब 100 करोड़ रुपये के ऋण वितरित करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण पैदा हुए आर्थिक व्यवधान से न केवल एमएसएमई के राजस्व को झटका लगा है बल्कि उनके जीवित रहने की उम्मीदों को भी बिगाड़ दिया है। इस नई पहल से छोटे कारोबारियों के नकदी प्रवाह में सुधार होगा।
रेजरपे के सह-संस्थापक एवं सीटीओ शशांक कुमार ने कहा, ‘नकदी प्रवाह पर अभूतपूर्व दबाव के कारण तमाम कारोबारियों को पर्याप्त रकम न होने के कारण महीने नहीं तो कम से कम कई सप्ताहों के राजस्व का नुकसान हो रहा है।’

Advertisement
First Published - September 7, 2020 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement